ePaper

Anupama Spoiler Alert : काव्या का घर भी छोड़ देगा वनराज! अनुपमा की मां ने बा- बाबूजी के सामने कह दी ये बात

Updated at : 31 Dec 2020 3:02 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert : काव्या का घर भी छोड़ देगा वनराज! अनुपमा की मां ने बा- बाबूजी के सामने कह दी ये बात

Anupama Spoiler Alert : स्टार प्लस के सुपरहिट शो 'अनुपमा' (Anupama) में जारी ट्रैक के अनुसार किंजल औऱ पारितोष की शादी में राखी काव्या को बुलाती है. शादी में काव्या खूब हंगामा करती है और अनुपमा का मंगलसूत्र छीनने की कोशिश करती है. इस हरकत से अनुपमा बौखला जाती है और उसे सबके सामने एक थप्पड़ लगा देती है. ये देखकर हर कोई चौंक जाता है.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert : स्टार प्लस के सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ (Anupama) में जारी ट्रैक के अनुसार किंजल औऱ पारितोष की शादी में राखी काव्या को बुलाती है. शादी में काव्या खूब हंगामा करती है और अनुपमा का मंगलसूत्र छीनने की कोशिश करती है. इस हरकत से अनुपमा बौखला जाती है और उसे सबके सामने एक थप्पड़ लगा देती है. ये देखकर हर कोई चौंक जाता है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज घर आकर काव्या को खूब बुरा- भला कहता है. काव्या से वो कहता है कि उसकी वजह से वो अपने बेटे की शादी की रस्में नहीं निभा पाया. ये सुनकर काव्या भी भड़क जाती है औऱ वनराज को कई बातें सुनाती है. वो कहती है कि तुमने अनुपमा को डिवोर्स नहीं दिया है औऱ मेरे साथ आकर रह रहे हो, तो मैं दूसरी औरत ही हुई ना. ये सुनकर वनराज औऱ गुस्सा हो जाता है.

इधर शादी के बाद किंजल औऱ पारितोष सब बड़ों का आशीर्वाद लेते है और सबसे पहले वो अनुपमा से आशीर्वाद लेते है. अनुपमा दोनों से माफी मांगती है औऱ कहती है आज जो भी हुआ उसके लिए माफ कर दो. इधर वनराज औऱ काव्या के बीच की लड़ाई बढ़ जाती है, जिसमें काव्या गुस्से में कह देती है कि तुम्हें यहां रहने की कोई जरूरत नहीं है, तुम अनुपमा के पास जा सकते हो.

Also Read: कुछ इस तरह मालदीव में समुद्र किनारे कियारा आडवाणी आईं नजर, गोल्डन बैकलेस ड्रेस में दिखीं काफी हॉट

अनुपमा की मां वनराज के बा बाबूजी पर बहुत नाराज होती है औऱ कहती है कि अब अनुपमा यहां नहीं रहेगी. लेकिन अनुपमा अपनी मां को रोक लेती है और कहती है कि मैं यहां डोली पर आई थी और अर्थी पर ही जाउंगी. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि काव्या अनुपमा से कहती है कि तुम काफी कमजोर हो, तुम्हें अपनी लड़ाई लड़ने के लिए कोई और चाहिए. वो कहती है आज मैं मिसेज शाह बनूंगी और अनुपमा के गले से मंगलसूत्र छीनने की कोशिश करती है.

अनुपमा काव्या का हाथ पकड़कर उसे घर से बाहर निकाल देती है और जब काव्या उसका फिर से मंगलसूत्र लेने की कोशिश करती है तो उसे थप्पड़ मारती है. वो वनराज से कहती है अब आपके पास दो रास्ते है या तो आप अपने बेटे की शादी में रह सकते है या काव्या को लेकर यहां से जा सकते है.

Posted By : Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola