Anupama Spoiler Alert : पूरे परिवार के सामने खुला नंदिनी का ये राज, टूट गई सगाई, अनुपमा ने अपने बच्चों से किया वादा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 May 2021 10:06 AM
Anupama Spoiler Alert : सीरियल अनुपमा (Anupama) में दर्शकों को जबरदस्त ट्रैक देखने को मिल रहा है. पूरा शाह परिवार समर और नंदिनी की सगाई को लेकर काफी खुश है. खूब नाचना-गाना हो रहा है, लेकिन तभी नंदिनी अपने अतीत का राज अनुपमा के सामने खोल देती है. बा दोनों की बातें सुन लेती है और फिर सबको बता देती है.
Anupama Spoiler Alert : सीरियल अनुपमा (Anupama) में दर्शकों को जबरदस्त ट्रैक देखने को मिल रहा है. पूरा शाह परिवार समर और नंदिनी की सगाई को लेकर काफी खुश है. खूब नाचना-गाना हो रहा है, लेकिन तभी नंदिनी अपने अतीत का राज अनुपमा के सामने खोल देती है. बा दोनों की बातें सुन लेती है और फिर सबको बता देती है.
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि नंदिनी की ये सच्चाई जानकर घर के सारे सदस्य चौंक जाएंगे. बा और वनराज अनुपमा पर ये बात नहीं बताने के लिए गुस्सा होते है. अनुपमा सबको समझाती है कि उसे भी अभी ही ये पता चला है. बा इस सगाई को तोड़ने की बात कहती है. अनुपमा उन्हें मनाने की कोशिश करती है.
बा कहती है कि नंदिनी कभी मां नहीं बन सकती और ना ही वो उसके वंश को आगे बढ़ा सकती है, ऐसे में ये शादी बिल्कुल नहीं होगी. वनराज भी बा का सपोर्ट करते हुए सगाई के लिए मना कर देता है. अनुपमा दोनों को काफी समझाती है, लेकिन वो उसकी एक नहीं सुनते.
नंदिनी काव्या से अपना सपोर्ट करने के लिए कहती है, लेकिन वो बा की साइड हो जाती है. समर और वनराज में काफी तू-तू, मैं-मैं होती है और समर की इस बिहवेयर के लिए वनराज अनुपमा को ब्लेम करता है. अनुपमा सगाई करने पर जोर देती है, लेकिन बा उसे कहती है कि वो एक बाहरवाली है और उसके घर के मामले में कुछ नहीं बोल सकती.
घरवालों को लड़ता देख नंदिनी और समर सगाई नहीं करने का फैसला लेते है. अनुपमा दोनों से वादा करती है कि दोनों की शादी को पूरे परिवार वालों की मर्जी से करवा कर रहेगी. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि बा को सगाई में जाने के लिए उन्हें पूरा परिवार मनाता है और आखिरकार वो मान जाती है. सगाई में वनराज अद्वैत को अनुपमा से बात करते हुए देख, जेलस फील करने लगता है. जिसके बाद वो उसे अनुपमा के पास से लेकर चला जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










