Anupama Maha Twist: प्रार्थना के बेबी शॉवर में होगा फुल ऑन ड्रामा, गौतम की कुर्सी को लात मारेगी अनु, मोटी बा की आंखें रह जाएंगी फटी की फटी

Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Jan 2026 9:14 AM

विज्ञापन

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama Maha Twist: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि पाखी को दिवाकर के बारे में फिर से अनु समझाती है. पाखी अपनी मां की बात नहीं सुनती और उसे समझाती है. दूसरी तरफ परी को तोशू, राजा के खिलाफ भड़काता है.

विज्ञापन

Anupama Maha Twist: सीरियल अनुपमा में आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी को अनु फिर से समझाने की कोशिश करती है. पाखी कहती है कि उसकी जिंदगी में बहुत समय बाद प्यार वापस आया है. अनु कहती है कि वह पहले दिवाकर को समझने की कोशिश करे, लेकिन पाखी कहती है कि वह उसे समझ चुकी है. दूसरी तरफ कोठारी हाउस में मोटी बा फार्महाउस जाने का फैसला करती है. मोटी बा कहती है कि वह शाह परिवार को अपने घर में बर्दाश्त नहीं कर सकती. पराग और ख्याति उन्हें जाने से रोकते हैं, लेकिन मोटी बा अपने फैसले पर अड़ी रहती है.

परी को भड़काएगा तोशू

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि शाह परिवार प्रार्थना के बेबी शॉवर में जाने के लिए तैयार होते हैं. किंजल अपनी बेटी परी को समझाती है कि वहां पर वह शांत रहे. तोशू कहता है कि परी को शांत रहने की कोई जरूरत नहीं है और वह उसे भड़काता है. तोशू चाहता है कि परी और राजा का तलाक हो जाए. किंजल उसे वॉर्न करती है कि परी की शादीशुदा जिंदगी वह खराब ना करे. कोठारी हाउस में राही, दिवाकर के बारे में सोच कर काफी डर जाती है. प्रेम उसे विश्वास दिलाता है कि जब तक वह उसके साथ है, दिवाकर उसका कुछ बुरा नहीं कर सकता.

गौतम की कुर्सी को लात मारेगी अनुपमा

बेबी शॉवर में अनुपमा कहती है कि प्रार्थना के साथ अंश बैठकर सारे रस्में करेगी. मोटी बा कहती है कि अंश की जगह गौतम बैठेगा क्योंकि वह ही बच्चे का असली पिता है. अनु और सारा परिवार ये सुनकर हैरान हो जाता है. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बेबी शॉवर सेलिब्रेशन में अनु डांस करती है. मोटी बा कहती है कि गौतम ही प्रार्थना के साथ बैठेगा. जैसे ही गौतम, प्रार्थना के बगल में कुर्सी पर बैठने वाला होता है, अनु कुर्सी को लात मार देती है और गौतम नीचे गिर जाता है. ये देखकर सब लोग शॉक्ड हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें- Anupama Maha Twist: साइको दिवाकर से शादी करने पर अड़ी पाखी, बेटी के सामने गिड़गिड़ाएगी अनु, होने वाले जीजू को थप्पड़ मारेगी राही

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola