Anupama की सौतन Bigg Boss 19 में मार सकती हैं धमाकेदार एंट्री, बढ़ेगी सलमान खान के शो की TRP

Anupama upcoming twist
Anupama-Bigg Boss 19: सलमान खान की ओर से होस्ट किया जाने वाला रियालिटी शो बिग बॉस 19 जल्द ही छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाला है. मेकर्स टीआरपी बढ़ाने के लिए पॉपुलर स्टार्स को अप्रोच कर रहे हैं. अब इसमें अनुपमा के एक एक्ट्रेस का नाम भी सामने आ रहा है.
Anupama-Bigg Boss 19: बिग बॉस सीजन 19 अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही काफी चर्चा में है. शो को ओजी होस्ट सलमान खान होस्ट करेंगे. अपकमिंग सीजन सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो के रूप में इतिहास रचने के लिए तैयार है, क्योंकि इसका प्रीमियर जुलाई 2025 से होना तय है और ये जनवरी 2026 तक चलेगा. मेकर्स शो को पॉपुलर बनाने के लिए अलग-अलग सेलिब्रिटी को अप्रोच कर रहे हैं. अब इसमें अनुपमा के इस एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है.
अनुपमा की काव्या को बिग बॉस 19 के लिए किया गया अप्रोच
टेली रिपोर्ट की मानें तो राजन शाही के शो में अनु की सौतन का किरदार निभाने वाली काव्या यानी मदालसा शर्मा को रियालिटी शो में आने का न्योता मिला है. हालांकि एक्ट्रेस ये ऑफर अपनाएगी या इसे रिजेक्ट करेगी, इसपर अभी तक कुछ भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. मदालसा इन-दिनों अपनी पर्सनल लाइफ एंजॉय कर रही हैं.
मदालसा शर्मा के बारे में
मदालसा शर्मा ने साल 2009 में तेलुगु फिल्म फिटिंग मास्टर से अपने अभिनय की शुरुआत की थी. उसके बाद, वह कन्नड़ फिल्म शौर्य में दिखाई दीं और 2011 में, उन्होंने फिल्म एंजल के साथ हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत की. मदालसा ने पंजाबी, तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है. वह मिथुन चक्रवर्ती की बहू है.
अनुपमा से मदालसा शर्मा को मिली पॉपुलैरिटी
एक्ट्रेस को सीरियल अनुपमा से काफी पॉपुलैरिटी मिली. वह इसमें काव्या का रोल निभाती थी, जो नेगिटिव थी और अनु की जिंदगी में परेशानियां लाती थी. हालांकि लीप के बाद एक्ट्रेस ने शो छोड़ने का फैसला किया. तबसे वह किसी दूसरे प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनी. अगर मदालसा रियालिटी शो में आती हैं, तो उन्हें देखना वाकई में दिलचस्प होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










