Heeramandi और अनुपमा के बीच है ये कनेक्शन, वनराज शाह ने खुद किया खुलासा

Anupama Heeramandi
अनुपमा फेम वनराज का रोल निभा रहे सुधांशु पांडे ने बताया कि अनुपमा और हीरामंडी के बीच एक कनेक्शन है. बता दें कि संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी ने रिलीज के बाद कई रिकॉर्ड तोड़ डाले.
नेटफ्लिक्स पर 1 मई को संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी रिलीज हुई थी. इसे रिलीज हुए करीब एक महीना होने जा रहा है, लेकिन लोग इसके बारे में बात करते थक नहीं रहे हैं. इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख और फरदीन खान भी शामिल हैं. जिस किसी ने सीरीज देखी, उसने कहानी से लेकर इसके सेट, कॉस्ट्यूम, संवाद को लेकर खूब तारीफ की. अब ये जानकर आप हैरान हो जाएंगे कि हीरामंडी और अनुपमा सीरियल के बीच एक कनेक्शन है.
अनुपमा और हीरामंडी में क्या है कनेक्शन
राजन शाही का सीरियल अनुपमा दर्शकों के फेवरेट शोज में से एक है और इस वजह से ये टीआरपी में नंबर वन पर है. सीरियल में वनराज का रोल निभा रहे सुधांशु पांडे ने बताया कि अनुपमा और हीरामंडी के बीच एक कनेक्शन है. सिद्धार्थ कन्नन के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, सुधांशु ने खुलासा किया कि दिव्य निधि शर्मा ने अनुपमा के लिए डायलॉग लिखा था. इसके साथ उन्होंने कहा कि उन्होंने हीरामंडी के लिए भी संवाद लिखा है और बहुत अच्छा काम किया है. हीरामंडी का हर डायलॉग बेहद बेहतरीन है.
Anupama: रूपाली गांगुली संग लड़ाई पर सुधांशु पांडे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कभी-कभी ऐसा होता है…
अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक
अनुपमा के लेटेस्ट टैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जा रहा है कि स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां में जो अनुपमा के साथ हुआ, उससे वो काफी दुखी है. वो खुद को एक कमरे में बंद कर लेती है. हालांकि अनुज उससे बात करने के लिए आता है. दूसरी तरफ आध्या और श्रुति काफी खुश है कि अब अनुपमा भारत वापस चली जाएगी क्योंकि रेस्तरां बंद हो रहा है. रेस्तरां बंद होने के बारे में जैसे ही अनुपमा और यशदीप को पता चलता है दोनों वहां चले जाते हैं. वहीं, वनराज भी अनुपमा को कॉल करके कहता है कि उसे भारत आने की कोई जरूरत नहीं है. वो लोग डिंपी और टीटू की शादी का सब मैनेज कर लेंगे.
Anupama: अनुपमा का ये किरदार लेगा सलमान खान के बिग बॉस में हिस्सा, कहा- मैं इसके लिए तैयार…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










