Anupama: बा ने रूपाली गांगुली के शो में ‘बंटवारा’ ट्विस्ट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वह कुछ ऐसा नहीं है…

Updated:
विज्ञापन
Anupama: बा ने रूपाली गांगुली के शो में ‘बंटवारा’ ट्विस्ट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वह कुछ ऐसा नहीं है…

अनुपमा में इन दिनों दर्शकों को खूब सारा ड्रामा और ट्विस्ट देखने को मिल रहे है. डिंपी ने समर को शाह परिवार से अलग कर दिया है. उसके फैसले से पूरा शाह परिवार बुरी तरह से टूट गया था. इस ट्रैक पर बा ने चुप्पी तोड़ी.

विज्ञापन

Anupama: टीवी का सुपरहिट सीरियल अनुपमा लगातार दर्शकों को अपने ट्रैक से बांधे हुए है. शो की कहानी हर दिन के साथ दिलचस्प होती जा रही है. शो में काव्या के बच्चे की सच्चाई जानकर बा हैरान है. रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना के शो में जो ट्रैक चल रहा है, उसपर बा यानी अल्पना बुच ने चुप्पी तोड़ी है. शो में बा की भूमिका निभाने वाली अल्पना ने चल रहे ‘बंटवारा’ ट्रैक के बारे में बात की.

डिंपी की वजह से शाह परिवार में हुआ बंटवारा

अनुपमा में इन दिनों दर्शकों को खूब सारा ड्रामा और ट्विस्ट देखने को मिल रहे है. डिंपी ने समर को शाह परिवार से अलग कर दिया है. उसके फैसले से पूरा शाह परिवार बुरी तरह से टूट गया था. जहां एक तरफ पूरा परिवार एक साथ रहने की कोशिश कर रहा था, तो दूसरी तरफ डिंपी ने एक झटके में सबको अलग कर दिया. समर और डिंपी के परिवार से अलग होने से दर्शकों का दिल टूट गया है. बंटवारा होने के बाद अब समर और डिंपी ऊपर रहते है और सारा शाह परिवार नीचे.

बंटवारे वाले ट्रैक को लेकर बा ने तोड़ी चुप्पी

इस बंटवारे वाले ट्रैक को लेकर बा यानी अल्पना बुच ने टेली चक्कर से बात करते हुए कहा, “जो ट्रैक वर्तमान में दिखाया गया है वह कुछ ऐसा नहीं है जिसे निर्माताओं ने किसी कल्पना से लिखा है. यह बहुत यथार्थवादी है और यह विभिन्न परिवारों में हुआ है, यही कारण है कि लोग इससे जुड़ पा रहे हैं.” वहीं, अल्पना ने डिंपी उर्फ निशि सक्सेना के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया और कहा, “उनके साथ सीन करना अद्भुत है. वह एक बहुत ही मजेदार और समर्पित अभिनेत्री हैं. हमारे सीन वास्तव में अच्छे बनते हैं.”

Also Read: Seema Haider: कपिल शर्मा शो और बिग बॉस 17 में भाग लेने पर सीमा हैदर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी भी शो में…

मालती देवी को कपाड़िया हाउस लेकर आएगी अनुपमा

अनुपमा के फ्यूचर के ट्रैक में, हम जल्द ही मालती देवी (अपरा मेहता) को कपाड़िया हवेली में आते देख सकते हैं. क्या अनुपमा इस खोये हुए मां और बेटे को फिर से मिलाएगी? बाद में हम देख सकते हैं कि अधिक ने रोमिल को बर्बाद करने की योजना बनाई है. शो में उत्सव भी आने वाले हैं, क्या वे अपने साथ और अधिक ड्रामा लाएंगे या रक्षा बंधन और गणेश चतुर्थी का उत्सव परिवार को फिर से एकजुट करेगा? अनुपमा पर आगे क्या होगा यह जानने के लिए बीएल के साथ जुड़े रहें.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai:मुस्कान को गुंडों से बचाएगा ये शख्स,अभिमन्यु के मन में फिर जागा अक्षरा के लिए प्यार

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola