Anupama का छलका दर्द, बोली- 'बच्चे को छोड़कर आना बुरा लगता है लेकिन पति...'

Author :Divya Keshri
Published by :Divya Keshri
Updated at :12 Jun 2023 5:00 PM
विज्ञापन
Anupama का छलका दर्द, बोली- 'बच्चे को छोड़कर आना बुरा लगता है लेकिन पति...'

Anupama: रुपाली गांगुली अक्सर कहती है कि उनके पति अश्विन के वर्मा उनका बहुत साथ देते है. अश्विन ने जल्दी ही रिटायरमेंट ले ली है और बेटे का ख्याल रखते है. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि, मुझे अपने बच्चे के साथ कम समय बिताने को मिलता है.

विज्ञापन

Anupama: अनुपमा फेम रुपाली गांगुली किसी पहचान की मोहताज नहीं है. उनके शो को दर्शकों ने खूब सारा प्यार दिया. शो की टीआरपी सबसे ज्यादा है. अनुपमा एक आदर्श बहू और आर्दश मां है. इन दिनों ट्रैक समर और डिंपी की शादी के आस-पास घूम रही है. शादी में गुरु मां आती है और अनुपमा को अपना उतराधिकारी बनाने की घोषणा करती है. वहीं, अगर रुपाली की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस भले ही आज टॉप की एक्ट्रेस है, लेकिन उन्हें इस बात का मलाल जरूर है कि वह अपने बेटे को ज्यादा समय नहीं दे पाईं.

रुपाली गांगुली को है इस बात का पछतावा

रुपाली गांगुली अक्सर कहती है कि उनके पति अश्विन के वर्मा उनका बहुत साथ देते है. अश्विन ने जल्दी ही रिटायरमेंट ले ली है और बेटे का ख्याल रखते है. इस बारे में हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा कि, मुझे अपने बच्चे के साथ कम समय बिताने को मिलता है. मैं हर दिन गिल्ट के साथ काम पर जाती हूं, लेकिन मैं धन्य हूं कि मेरा एक जीवनसाथी है जो उसका ख्याल रखते है.’

https://www.instagram.com/p/CtWpT8ChbQF/?hl=en
https://www.instagram.com/p/CsP-I9bOqd1/?hl=en
रुपाली गांगुली ने कही ये बात

रुपाली गांगुली ने कहा कि, ‘हमारे पास जो पितृसत्ता है वह यह है कि एक पुरुष अपने सपनों को पूरा करने के लिए जाएगा, लेकिन महिला घर पर रहेगी. इतने सफल होने के बावजूद उन्होंने उस सामान्य मानसिकता को तोड़ा है, उन्होंने घर पर रहना और हमारे बच्चे की देखभाल करना चुना है. इस बात का वो सम्मान करते हैं कि मेरे पास प्रतिभा है और मुझे इसका प्रदर्शन करना चाहिए.’

https://www.instagram.com/p/CpDJtc7hQqj/?hl=en
रुपाली गांगुली की पर्सनल लाइफ

बता दें कि रुपाली गांगुली के पति का नाम अश्विन के वर्मा है और दोनों ने साल 2013 में शादी रचाई थी. अश्विन एक क्रिएटिव कंपनी के मालिक है. रुपाली और अश्विन की दोस्ती कब प्यार में बदल गई, दोनों को पता ही नहीं चला. अश्विन ने रुपाली से शादी करने के लिए अपनी विदेश की नौकरी भी छोड़ दी थी.

Also Read: Anupama Spoiler: अनुज-अनुपमा के बीच आखिरकार मिट गईं दूरियां, माया का हुआ पर्दाफाश, आने वाला है जबरदस्त ट्विस्ट

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola