ePaper

Anupama की रुपाली गांगुली ने ग्लैमरस लुक से फैंस का धड़काया दिल, इंटरनेट पर वायरल हुई एक्‍ट्रेस की ये फोटो

Updated at : 13 Jun 2021 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama की रुपाली गांगुली ने ग्लैमरस लुक से फैंस का धड़काया दिल, इंटरनेट पर वायरल हुई एक्‍ट्रेस की ये फोटो

Rupali Ganguly photo : सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) इन दिनों टीआरपी में सबसे आगे है. शो का ट्रैक दर्शकों को बांधे हुए है. इसमें मुख्य भूमिका निभा रही रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. रुपाली शो में लंबी छोटी, बिंदी और साड़ी पहने हुए दिखती है. लेकिन वो असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस है. उनकी लेटेस्ट फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

विज्ञापन

Rupali Ganguly photo : सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) इन दिनों टीआरपी में सबसे आगे है. शो का ट्रैक दर्शकों को बांधे हुए है. इसमें मुख्य भूमिका निभा रही रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. रुपाली शो में लंबी छोटी, बिंदी और साड़ी पहने हुए दिखती है. लेकिन वो असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस है. उनकी लेटेस्ट फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

रुपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेहद स्टनिंग फोटो शेयर की हैं. उनकी फोटो सोशल मीडिया पर कहर ढा रही है. फोटो में वो फ्लावर प्रिंटेड आउटफिट पहने हुए दिख रही है. उनका ये लुक काफई फ्रेश लग रहा है. रुपाली एक दीवार से चिपक कर फोटोशूट कराते हुए नजर आ रही है. उनके हेयर औऱ मेकअप भी उनपर सूट कर रहा है.

https://www.instagram.com/p/CQAqzHyDKp4/

एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर शानदार कैप्शन भी लिखा है. रुपाली लिखती है, “आपकी जिंदगी आपकी नहीं है….अगर आप हमेशा ये परवाह करते हैं कि कोई और क्या सोचेगा !! हैप्पी वीकेंड’. कुछ देर पहले शेयर की गई फोटो पर अबतक 19,466 लाइक्स आ चुके है. इसपर फैंस अपनी प्रतिक्रया दे रहे है.

https://www.instagram.com/p/CPs08VPDyDJ/

रुपाली गागुंली की खूबसूरत फोटो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, अब क्या कहूं, आपने सुबह- सुबह सरप्राइज दे दिया. एक यूजर ने लिखा, रुप तेरा मस्ताना. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, आप हमेशा मेरी फेवरेट है. एक यूजर ने लिखा, ब्यूटीफुल मैम. एक अन्य यूजर ने लिखा, आपका कैप्शन बहुत शानदार है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : पहले ऑडिशन में रिजेक्ट हो गई थी ‘बबीता जी’, कैमरे के सामने एक्ट्रेस का हुआ था ये हाल

वहीं, इन दिनों अनुपमा के ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा अपने पूरे परिवार के साथ अहमदाबाद लौट आई है. काव्या और वनराज के शादी के बाद अनुपमा वापस उस घर में नहीं जा सकती. अनुपमा अपने नये सफर के लिए तैयार है. वहीं बाबूजी ने घर के तीन हिस्से कर दिए है, जिसमें अनुपमा का भी नाम शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola