ePaper

Anupama Upcoming Episode: सगाई में अनुज ने दी वनराज को ये वार्निंग, बा का प्लान उनके ही भाई ने किया फेल

Updated at : 29 Apr 2022 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
anupama

anupama

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज- अनुपमा की सगाई के लिए अनुज, कांता, जीके, मालविका, डॉली शाह परिवार आते है. अनुपमा- अनुज को देखने के लिए बेचैन है.

विज्ञापन

Anupama Upcoming Episode: रूपाली गांगुली के टीवी सीरियल अनुपमा में दर्शकों को भरपूर ड्रामा देखने मिल रहा है. बाबूजी की तबीयत ठीक नहीं है और ये बात वो सबसे छिपा रहे है. उन्हें डर है कि सबको पता चलने पर अनुपमा की शादी कैंसिल हो जाएगी. वो ये नहीं होने देना चाहते. वहीं, अनुज- अनुपमा के बीच रोमांस लोगों को काफी पसन्द आ रहा है. दोनों एक-दूसरे के हाथ पर किस करते है.

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज- अनुपमा की सगाई के लिए अनुज, कांता, जीके, मालविका, डॉली शाह परिवार आते है. किंजल, पारितोष, समर, पाखी इस खुशी के मौके पर जमकर डांस करते है. अनु की मां कांता ढोल बजाकर अपनी बेटी की खुशियां मनाती है. काव्या कहती है कि उसकी शादी से सभी दुखी थी और अनुपमा में सब खुशी मना रहे है.

शाह परिवार में जश्न का माहौल

शाह परिवार में जश्न का माहौल है. अनुपमा- अनुज को देखने के लिए बेचैन है. अनुज, लीला से आशीर्वाद मांगता है, लेकिन वो कुछ नहीं कहती. अनुज, वनराज को गले लगाते हुए उससे कहता है कि वह अनुपमा के साथ माइंड गेम खेलना बंद कर दें नहीं तो वह उसे नहीं छोड़ेगा. राखी वनराज से कहती है कि उसने अनुज की बात सुन ली.

Also Read: Anupama Upcoming Episode: अनुज से शादी तोड़ देगी अनुपमा! वनराज- बा की ये इच्छा पूरी होगी?
लीला का प्लान फेल

अनुज, अनुपमा से मिलता है औऱ दोनों एक-दूसरे को देखते रह जाते है. दोनों का सब वेट करते है. वहीं, लीला अपनी मां के आने का बेसब्री से इंतजार कर रही है. जिग्नेश, लीला को यह कहकर चौंका देता है कि उनकी मां नहीं आने वाली है. वो अपनी बहन लीला को बताता है कि जब वो मां को शाह परिवार में बुला रही थी तब उसने सुन लिया था. जिसके बाद वो कहता है कि उसने उन्हें सारी बात बता दी थी.

लीला को मिली धमकी

जिग्नेश, लीला से कहता है कि उनकी मां ये जानकर काफी गुस्सा हो गई थी. अनुज, अनुपमा रोमांटिक समय बिताते है. वनराज ये सब देख लेता है औऱ दोनों उन्हें इग्नोर कर देते है. वहीं, लीला, जिग्नेश पर गुस्सा हो जाती है. जिग्नेश अपनी बहन से अनुज- अनुपमा की शादी में बाधा ना डालने के लिए कहता है. अगर वो ऐसा नहीं करती तो वो उससे सारे रिश्ते तोड़ लेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola