ePaper

Anupama 16 April: काव्या से तलाक लेना चाहता है वनराज? अनुज- अनुपमा की होगी ग्रैंड वेडिंग

Updated at : 16 Apr 2022 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama 16 April: काव्या से तलाक लेना चाहता है वनराज? अनुज- अनुपमा की होगी ग्रैंड वेडिंग

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा के दिए गए चेक को बाबूजी बड़े गर्व से लेते है. वो कहते है समाज को समझना चाहिए कि बेटा और बेटी दोनों बराबर है.

विज्ञापन

Anupama Upcoming Episode: टीवी सीरियल ‘अनुपमा‘ की कहानी इन दिनों दर्शकों को काफी पसन्द आ रही है. अनुपमा के डांस एकेडमी को एक कॉन्ट्रैक्ट मिलता है और इसकी वजह से वो काफी खुश है. उसके हाथ में चेक होता है और वो इसे बाबूजी को देती है. अनुपमा कहती है कि अपनी शादी का खर्चा खुद उठाएगी. उसके पाथ पैसे देखकर वनराज चिढ़ जाता है.

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा के दिए गए चेक को बाबूजी बड़े गर्व से लेते है. वो कहते है समाज को समझना चाहिए कि बेटा और बेटी दोनों बराबर है. देविका बाबूजी की तारीफ करती है और कहती है सबको उनके जैसे ही पिता मिलना चाहिए. डॉली कहती है उसे उसकी बेटी होने पर गर्व है.

अनुपमा बाबूजी की तारीफ करते हुए कहती है उन्होंने हमेशा उसे मोटिवेट किया. मालविका, अनुज से उसकी नौकरी के बारे में सबको बताने के लिए कहता है. इधर वनराज, काव्या पर अनिरुद्ध से मदद मांगने का आरोप लगाता है. काव्या कहती है कि वह अनिरुद्ध की मदद लेकर सही कर रही है. वो कहती है कि उसने भी तो कैफे खोलने के लिए अनुपमा की मदद ली थी.

Also Read: Anupama 11 April: अनुपमा के बाद अब काव्या देगी वनराज को तलाक? राखी दवे ने बनाया खतरनाक प्लान

मालविका और सारे लोग फैसला करते है कि वो एक ग्रैंड शादी का आयोजन करेंगे क्योंकि अब उनका बजट बढ़ गया है. वहीं, वनराज- काव्या लड़ाई करते है. काव्या कहती है कि वो अपने ईगो को हमेशा ऊपर रखता है. वनराज उससे कहता है वो उसे तलाक देकर उसे छोड़कर जा सकती है. वनराज, काव्या को उसे छोड़कर जाने कि लिए कहता है कि क्योंकि उसे लगता है कि उसके जाने के बाद उसकी किस्मत चमक जाएगी.

अनुपमा के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा को चेक मिलते ही उसकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहता. वो कहती है कि अब वो अपनी शादी का खर्चा खुद उठाएगी. अनुपमा के इस फैसले पर सारा परिवार उसका साथ देता है. इधर वनराज और बा ये सब देखकर काफी गुस्सा होते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola