Ankita Lokhande के मेकअप को देखकर यूजर्स का सिर चकराया, कमेंट में बोले- जादू वापस आ गया धरती पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2022 9:17 AM
राहुल महाजन की पत्नी नतालिया के जन्मदिन पार्टी में अंकिता लोखंडे भी शामिल हुई. इस दौरान अंकिता ब्लैक आउटफिट में नजर आई. यूं तो उनका ड्रेस थीम के अनुसार ही था, लेकिन लोगों का ध्यान उनके मेकअप पर गया.
Ankita Lokhande trolled: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ इन दिनों रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आ रही है. इस शो में राहुल महाजन (Rahul Mahajan) ने अपनी पत्नी नतालिया (Natalya Ilina) के साथ भाग लिया था. हालांकि कपल बाहर हो गए है. इस बीच राहुल ने नतालिया का बर्थडे मनाया और इसमें अंकिता, विक्की के साथ पहुंची. लेकिन वो अपने मेकअप को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई.
विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें अंकिता लोखंडे, विक्की जैन के साथ दिख रही है. राहुल महाजन की पत्नी नतालिया के जन्मदिन पार्टी में कपल भी शामिल हुए. इस दौरान अंकिता ब्लैक आउटफिट में नजर आई. यूं तो उनका ड्रेस थीम के अनुसार ही था, लेकिन लोगों का ध्यान उनके मेकअप पर गया. मीडिया यूजर्स को उनका मेकअप जरा भी पसन्द नहीं आया.
https://www.instagram.com/p/CdJQvEXK-N1/
अंकिता लोखंडे के मेकअप को देखकर यूजर्स जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, जादू वापस आ गया धरती पर. एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या खतरनाक लग रही है. एक यूजर ने लिखा, ये मेकअप किया है या मजाक. एक और यूजर ने लिखा, वैम्पायर पार्टी रही होगी.
Also Read: अंकिता लोखंडे ने पति विक्की संग शेयर की रोमांटिक तसवीरें, ब्लैक ड्रेस में बेहद ग्लैमरस दिखीं एक्ट्रेस
राहुल महाजन के पार्टी की एक अन्य वीडियो विरल भयानी ने पोस्ट किया है. वीडियो में राहुल, नतालिया को केक खिलाते दिख रहे है. ब्लैक आउटफिट में दोनों पति- पत्नी काफी अच्छे लग रहे है. अंकिता भी बर्थडे गर्ल को केक खिलाती नजर रही है. इस वीडियो में मोनालिसा अपने पति विक्रांत सिंह के साथ दिख रही है.
https://www.instagram.com/p/CdJSrLqj_z8/
गौरतलब है कि पिछले साल अंकिता लोखंडे ने मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग सात फेरे लिए थे. कपल एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे. बता दें कि अंकिता ने अपने अभिनय की शुरुआत सुशांत सिंह राजपूत के साथ पवित्र रिश्ता से की थी. 2016 में ब्रेकअप से पहले दोनों ने छह साल तक एक-दूसरे को डेट किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










