अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने कराया प्री-वेडिंग शूट, इस दिन ब्वॉयफ्रेंड संग सात फेरे लेंगी एक्ट्रेस, VIDEO

Updated:
विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. अब अंकिता ने अपना प्री-वेडिंग वीडियो जारी किया है.

विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. अब अंकिता ने अपना प्री-वेडिंग वीडियो जारी किया जिसमें वो अपने होनेवाले दूल्हे के साथ बेहद खूबसूरत लोकेशंस पर रोमांस करते हुए नजर आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये वीडियो दुबई में शूट किया गया है. अंकिता और विक्की रेत के साथ अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

वीडियो में अंकिता लोखंडे व्हाइट साड़ी और खुले बालों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. वहीं विक्की ने सफेद पैंट और मैचिंग शर्ट पहनी है. यह जोड़ी याच पर रोमांटिक पोज देती दिख रही हैं. बैकग्राउंड में सूरज ढलने के दौरान दोनों एकदूसरे को गले लगाते हैं और फिर रेत वाले लोकेशन पर लौट आते हैं. इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.

वीडियो कई बॉलीवुड गानों की यादें वापस लाता है, जिसमें सिंह इज किंग से तेरी ओर और कभी खुशी कभी गम से सूरज हुआ मद्धम शामिल हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे ने कैप्शन में लिखा, समय की रेत!. श्रद्धा आर्या ने इन तसवीरों पर कमेंट करते हुए दिल वाला इमोजी शेयर किया है.

बता दें कि पिछले दिनों ही अंकिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डाक्टर्स ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी थी. दरअसल अंकिता के पैर में मोच (लेग स्प्रेन) आ गई थी, बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था. जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें चेक करने के बाद डिस्चार्ज कर दिया था. अब इस वीडियो से साफ है कि वो पूरी तरह ठीक हैं.

Also Read: सारा अली खान ने व्हाइट ड्रेस में शेयर की ये खूबसूरत तसवीरें, कैप्शन में लिखा- हाथ में तेरी खुशबू…

गौरतलब है कि, अंकिता और विक्की जैन पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों कथित तौर पर 14 दिसंबर को शादी करेंगे. बॉलीवुड बबल के अनुसार, उनकी शादी का समारोह 12 दिसंबर से शुरू होने वाला है. पिछले दिनों ही एक्ट्रेस ने बैचलर पार्टी दी थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola