ePaper

Ananya Pandey Photos: अनन्या पांडे तसवीर पोस्ट कर सोशल मीडिया पर छाई, बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान ने किया ये कमेंट

Updated at : 28 Dec 2021 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
Ananya Pandey Photos: अनन्या पांडे तसवीर पोस्ट कर सोशल मीडिया पर छाई, बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान ने किया ये कमेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों काफी ग्लैमरस फोटोशूट करवा रही हैं. एक्ट्रेस लेटेस्ट फोटोज में बेहद दिलकश लग रही है. फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे है.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने एक बार फिर से बोल्ड फोटोशूट से फैंस को इंप्रेस कर दिया है. व्हाइट स्टाइलिश आउटफिट में अनन्या काफी ग्लैमरस लग रही है. एक्ट्रेस ने तसवीरों के कैप्शन में लिखा है, Annie in wonderland. साथ ही मैजिक हैट और एक रैबिट इमोजी भी बनाया है.

undefined

अनन्या पांडे पूरे ऊपर से नीचे तक व्हाइट आउटफिट में दिख रही हैं. बालों को उन्होंने अलग तरीके से बांधा हुआ है और कैमरे को देखकर अलग- अलग पोज में तसवीरें क्लिक करवा रही है. लॉन्ग हील वाले बूट्स में अनन्या का गार्जियस अंदाज देखने लायक है. उन्होंने व्हाइट ईयररिंग्स और व्हाइट रिंग भी पहना हुआ है.

undefined

अनन्या पांडे की फोटोज पर फैंस से लेकर सेलेब्स हर कोई कमेंट कर रहा है. एक्ट्रेस की बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान ने भी इसपर कमेंट करते हुए लिखा, परफेक्ट. बता दें कि अनन्या औऱ सुहाना काफी अच्छे दोस्त है और अक्सर एक -दूसरे की फोटोज पर कमेंट करते रहते है. दोनों कई बार एक दूसरे के लिए पोस्ट भी लिखती रहती है. अनन्या बॉलीवुड में कदम रख चुकी है, जबकि सुहाना जल्द ही डेब्यू करने वाली है.

undefined

अनन्या पांडे की फोटो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, आपसे प्यार है. एक यूजर ने लिखा, आपका ये लुक बेहद खूबसूरत है. एक अन्य यूजर ने लिखा, आपका स्टनिंग लुक. कई यूजर्स ने उनकी फोटो पर दिल बनाया. बता दें कि इससे पहले भी एक्ट्रेस ने व्हाइट आउटफिट में अपनी कई बोल्ड फोटोज शेयर की थी.

undefined

फिल्मों की बात करें तो अनन्या पांडे की आनेवाली फिल्म लीगर है और इसमें वो साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ काम करने वाली है. इस फिल्म में माइक टायसन भी नजर आएंगे. फिल्म लाइगर 25 अगस्त 2022 को रिलीज होगी और फिल्म की झलक 31 दिसंबर को सामने आएगी. फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola