Anant-Radhika Wedding: मुंबई में ग्रैंड वेलकम के बाद रिक्शा की सवारी करती दिखी किम कार्दशियन, VIDEO

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 12 Jul 2024 5:29 PM

विज्ञापन

Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में विदेशी मेहमानों का आगमन हो चुका है. दरअसल, गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर हॉलीवुड सेलिब्रिटी किम कार्दशियन और ख्लोए कार्दशियन स्पॉट हुए थे, जिसके बाद वह होटल पहुंचे और उनका ग्रैंड वेलकम किया गया. इसके बाद ख्लोए कार्दशियन ने एक स्टोरी इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह अपनी बहन किम कार्दशियन केबसाठ ऑटो रिक्शा की सवारी के मजे लेते नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी आज होने वाली है. इस शादी में भारत के बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज के साथ विदेशी हस्तियों ने भी शिरकत ली है. शादी में चार चांद लगाने के लिए हॉलीवुड सेलिब्रिटी किम कार्दशियन और उनकी बहन ख्लोए कार्दशियन भी कल रात मुंबई (भारत) आ गए हैं. इसके बाद दोनों ताज होटल पहुंचे, जहां देसी अंदाज में पारंपरिक तरीके से दोनों का शॉल और तिलक के साथ स्वागत किया गया.

किम कार्दशियन ने की रिक्शा की सवारी

किम कार्दशियन पहली बार भारत आई हैं. वह दुनिया की दिग्गज हस्तियों में से एक हैं. उनके साथ उनकी बहन ख्लोए कार्दशियन भी आई हैं. ख्लोए कार्दशियन भी एक रियलिटी शो स्टार और एंटरप्रेन्योर हैं. भारत में ग्रैंड वेलकम के बाद दोनों अब रिक्शा के मजे लेते नजर आ रहे हैं. उनकी यह वीडियो ख्लोए कार्दशियन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट Khloekardashian पर शेयर की है. जिसे देखकर मालूम पड़ता है कि विदेशी मेहमानों को हमारा भारत पसंद आ रहा है. इस वीडियो में किम एक व्हाइट रंग के चिक बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं. वहीं, ख्लोए कार्दशियन एक ब्राउन रंग के आउटफिट में गॉगल्स लगाए दिख रही हैं. दोनों का लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

Also Read Anant Ambani Wedding : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले नीता अंबानी का खास संदेश

किम कार्दशियन पहुंची इंडिया

किम कार्दशियन और ख्लोए कार्दशियन के बाद कॉम डाउन सॉन्ग के सिंगर रीमा भी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं. वह ब्लैक रंग के आउटफिट के स्पॉट हुए हैं. दरअसल, वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में सिर्फ एक सॉन्ग परफॉर्म करने वाले हैं. इसके लिए वह 25 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं. इनके अलावा मुंबई एयरपोर्ट पर पॉपुलर बॉक्सर और एक्टर जॉन सेना भी ब्लू टी शर्ट और ब्राउन शॉर्ट्स में स्पॉट किए गए हैं.

Also Read Anant-Radhika Wedding Time: अनंत-राधिका इस शुभ घड़ी में लेंगे फेरे, निभाएंगे ये रस्म…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola