Amitabh Bachchan ने मां तेजी बच्चन की जयंती पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा ‘सबसे सुंदर…’

Updated:
विज्ञापन
Amitabh Bachchan ने मां तेजी बच्चन की जयंती पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा ‘सबसे सुंदर…’

Amitabh Bachchan की मां तेजी बच्चन की आज 110वीं जयंती है. इस मौके पर एक्टर ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए अपनी मां को सबसे सुंदर लिखा.

विज्ञापन

Amitabh Bachchan इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर्स में शुमार हैं. वह हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन और सोशल एक्टिविस्ट तेजी बच्चन के बेटे हैं. आज एक्टर की मां तेजी बच्चन की 110वीं जयंती है. तेजी बच्चन का जन्म 12 अगस्त, 1914 को हुआ था. वहीं, 21 दिसंबर 2007 को उन्होंने अंतिम सांस ली थी. इस मौके पर एक्टर ने आज अपनी मां की याद में टंबलर पर एक इमोशनल ब्लॉग पोस्ट किया है.

अमिताभ बच्चन का इमोशनल ब्लॉग

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में अपनी मां को सबसे सुंदर लिखा. उन्होंने लिखा कि “कल का दिन सभी समय की सबसे खूबसूरत मां को याद करने का दिन है. 12 अगस्त… उनकी ताकत, उनकी वार्मथ, उनके शिष्टाचार और सौंदर्य की भावना… लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम सभी के लिए उज्ज्वल और सुंदर सभी चीजों के प्रति उनका विश्वास और प्यार… इससे अधिक कुछ कहने की जरूरत नहीं है…” तेजी बच्चन एक सोशल एक्टिविस्ट होने के साथ ही आजादी से पहले लाहौर में साइकोलॉजी पढ़ाती थीं.

Also Read Jaya Amitabh Bachchan : जया अमिताभ बच्चन कहने से क्यों नाराज हैं ‘गुड्डी’, नाम पर क्या है कानून

Also Read Amitabh Bachchan ने किस गलती के लिए फैंस से मांगी माफी, कहा ‘जो तस्वीरें मैंने…’

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट

अमिताभ बच्चन के अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो हाल ही में वह नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी.’ में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके अलावा प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन समेत कई एक्टर्स अहम भूमिका निभाते नजर आए थे. इसके अलावा इन दिनों वह अपने टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के अपकमिंग सीजन की शूटिंग में बिजी हैं.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola