ePaper

डेटिंग की अफवाहों के बीच नव्या नवेली नंदा की फोटो पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने कर दिया ऐसा कमेंट, तसवीर वायरल

Updated at : 13 Feb 2022 2:24 PM (IST)
विज्ञापन
डेटिंग की अफवाहों के बीच नव्या नवेली नंदा की फोटो पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने कर दिया ऐसा कमेंट, तसवीर वायरल

नव्या नवेली नंदा की फोटोज पर एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के कमेंट ने सबका अपना ध्यान खींत लिया. उन्होंने कमेंट बॉक्स में रेड हार्ट वाला इमोजी बनाया.

विज्ञापन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) फैंस को अपने पोस्ट के जरिए अपडेट देती रहती है. नव्या ने अपनी एक लेटेस्ट फोटो पोस्ट की है, जिसपर एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने कमेंट किया हैं. उनके कमेंट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. बता दें कि अक्सर दोनों की डेटिंग की खबरें आती रहती है.

नव्या नवेली नंदा की लेटेस्ट तसवीर

नव्या नवेली नंदा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ प्यारी और खूबसूरत फोटोज पोस्ट की है. तसवीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘जल्द आ रहा है. संपर्क में बने रहें.’ फोटो में वो मुस्कुराती दिख रही है और उनके हाथ में एक ड्राइंग भी लिया है. फोटो काफी अच्छी है और इसपर फैंस अपने कमेंट्स दे रहे है.

https://www.instagram.com/p/CZ3tM5DPqSD/

नव्या नवेली की फोटो पर सिद्धांत चतुर्वेदी का कमेंट

नव्या नवेली नंदा की फोटोज पर एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के कमेंट ने सबका अपना ध्यान खींत लिया. उन्होंने कमेंट बॉक्स में रेड हार्ट वाला इमोजी बनाया. बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नव्या और सिद्धांत एक दूसरे को डेट कर रहे है. हालांकि दोनों ने इस बारे में अभी तक कुछ कहा नहीं है. लेकिन अक्सर वो एक दूसरे की फोटो पर कमेंट करते रहते है.

Also Read: कंगना रनौत को इंप्रेस नहीं कर पाई दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘गहराइयां’, बोलीं- बुरी फिल्म तो बुरी ही…

सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘गहराइयां’

गौरतलब है कि सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘गहराइयां’ हाल ही में रिलीज हुई है. फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और धैर्य करवा हैं. हाल ही में फिल्म की पूरी टीम कपिल शर्मा शो में नजर आई थी. इस दौरान एक्टर ने बताया था कि, जब फिल्म का ट्रेलर आया तो गांव से फोन आया चाचा जी का… वो कह रहे थे ये जो किसिंग सीन हुआ है, स्पर्श हुआ है या बीच में शीशा रखा गया है? पापा ने बोला यार इसका जवाब मैं क्या दूं? बच्चे ने सुनाई थी. फिर हम लोग अपने-अपने कमरे में चले गए ट्रेलर देखा.‘

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola