Gadar: तारा सिंह की सकीना का इस पाकिस्तानी एक्टर संग था अफेयर? अमीषा पटेल ने लिंकअप की खबरों पर कही थी ये बात

Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Jan 2023 6:36 AM

विज्ञापन

अमीषा पटेल ने कुछ समय पहले एख वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो एक पाकिस्तानी एक्टर के साथ दिखी थी. जिसके बाद उनके अफेयर की खबरें उड़ने लगी थी. इस वीडियो को लेकर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी थी. बता दें कि इन दिनों वो गदर 2 को लेकर चर्चा में है.

विज्ञापन

Gadar 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों अपनी आने वाली ‘गदर 2’ (Gadar 2) को लेकर लाइमलाइट में है. फिल्म में वो सनी देओल के साथ नजर आएगी. साल 2000 में गदरः एक प्रेम कथा आया था और इसी साल 11 अगस्त को इसका दूसरा पार्ट रिलीज होने वाला है. तारा सिंह औऱ सकीना की लव स्टोरी एक बार फिर से दर्शक देखने के लिए बेताब है. इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पाकिस्तानी एक्टर के साथ दिख रही है.

अमीषा पटेल का नाम इस एक्टर संग जुड़ा 

अमीषा पटेल ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में वो पाकिस्तानी एक्टर इमरान अब्बास के साथ दिख रही है. ये वीडियो काफी रोमांटिक है और दोनों एक-दूसरे की बाहों में दिख रहे है. वीडियो में इमरान और एक्ट्रेस फिल्म ‘क्रांति’ के गाने ‘दिल में दर्द सा’ पर झूमते दिख रहे है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, अपने दोस्त के साथ मस्ती करते हुए. ये मेरा और इमरान का फेवरेट गाना है.

https://www.instagram.com/reel/Cirhp12IJlb/
इमरान अब्बास को लेकर अमीषा ने कही थी ये बात 

इस वीडियो के वायरल होते ही अमीषा पटेल और इमरान अब्बास के अफेयर की बातें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो लोग सिर्फ दोस्त है. हिन्दुस्तान टाइम्स से एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था, मैंने भी उन्हें पढ़ा, और इसके बारे में बहुत हंसी आई. पूरी बात सिर्फ पागलपन और मूर्खता से भरी है. मैं इतने सालों बाद अपने दोस्त से मिल रही थी. तो यह सिर्फ एक कैच अप था.

अमीषा पटेल ने कही थी ये बात

अमीषा पटेल ने कहा था, हम एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं, जब से मैंने उनके साथ अमेरिका के एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई की थी. मैं पाकिस्तान में अपने ज्यादातर दोस्तों के संपर्क में रही हूं, जो सिर्फ भारत से प्यार करते हैं. अब्बास वहां की फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं और हमारे पास बात करने के लिए और भी बहुत कुछ है.

कब रिलीज होगी गदर 2?

22 साल बाद अनिल शर्मा गदर 2 के साथ तारा सिंह को वापस ला रहे हैं. पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो जी स्टूडियो ने निर्देशक अनिल शर्मा और अभिनेता सनी देओल के परामर्श से गदर की रिलीज की तारीख तय कर दी है. सूत्र ने बताया, गदर 11 अगस्त, 2023 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी. कहा ये भी जा रहा है कि जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट भी हो जाएगी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola