Amaran Box Office Report: शिवकार्तिकेयन की अमरन बनी ब्लॉकबस्टर हिट, वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

Amaran Box Office Report: शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी स्टारर फिल्म अमरन बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म ने अब विजय तलपति की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द टाइम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आइये जानते हैं अब तक इसने कितने करोड़ की कमाई की.
Amaran Box Office Report: शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी स्टारर तमिल फिल्म अमरन 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. तब से इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में छाई हुई है. पैन-इंडियन फिल्म ने विजय तलपित की मूवी द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द टाइम के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है. आइये जानते ह��ं अमरन ने अब तक कितने नोट छापे.
अमरन ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़
अमरन का बॉक्स ऑफिस पर एक और शानदार वीकेंड गुजरा, जिसमें इसने रविवार को लगभग 11.50 करोड़ रुपये कमाए. जिसके बाद भारत में इसका टोटल कलेक्शन 250 करोड़ के आसपास है. वहीं वर्ल्डवाइड मूवी ने 320 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है. पिछले हफ्ते, अमरन पूरी दुनिया में आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉलीवुड फिल्म बनकर उभरी.
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अमरन ने किया इतना कलेक्शन
- Amaran Box Office Collection Week 1- 132.25 करोड़
- Amaran Box Office Collection Week 2- 67.50 करोड़
- Amaran Box Office Collection Week 3- 30.75 करोड़
- Amaran Box Office Collection Friday- 2.25 करोड़
- Amaran Box Office Collection Saturday- 4.25 करोड़
- Amaran Box Office Collection Sunday- 5.00 करोड़
Amaran Total Boc Office Collection- 242.00 करोड़
अमरन ने इन फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ा
तमिलनाडु में अमरन ने विक्रम और बाहुबली 2 के बाद अब तक का तीसरा सबसे मजबूत चौथा वीकेंड स्कोर किया. यह पीएस1, मंजुम्मेल बॉयज, जेलर और द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द टाइम जैसी फिल्मों से आगे निकल गई है.
Also Read: Lucky Bhaskar OTT Release: नेटफ्लिक्स पर कब और क्यों देखनी चाहिए दुल्कर सलमान की ये थ्रिलर फिल्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










