Allu Arjun Net Worth: OTT प्लेटफॉर्म के मालिक हैं अल्लू अर्जुन, एक फिल्म का इतना करते हैं चार्ज, जानें नेटवर्थ

Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Apr 2023 9:43 PM

विज्ञापन

Allu Arjun Net Worth: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज अपना 41 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. एक सुपरस्टार होने के नाते अल्लू अर्जुन लेविश लाइफ जीते हैं, उनके पास एक आलीशान घर के साथ-साथ लग्जरी गाड़ियां भी है. आईये जानते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में...

विज्ञापन

Allu Arjun Net Worth: अल्लू अर्जुन साउथ सिनेमा में सबसे लोकप्रिय और हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं. वह अपने अभिनय कौशल, डांस मूव्स और पर्दे पर अनोखे आकर्षण के लिए जाने जाते हैं. बीते दिन पुष्पा 2 का पोस्टर जारी हुआ, जिसमें एक्टर अलग रूप में नजर आए. फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक सुपरस्टार होने के नाते अल्लू अर्जुन लेविश लाइफ जीते हैं, उनके पास एक आलीशान घर के साथ-साथ लग्जरी गाड़ियां भी है. आज सुपरस्टार के जन्मदिन पर हम आपको बताएंगे कि अल्लू अर्जुन एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करते हैं और उनकी कुल संपत्ति कितनी हैं.

अल्लू अर्जुन का नेटवर्थ

डीएनए के अनुसार, अल्लू अर्जुन ने अपनी ब्लॉकबस्टर रिलीज पुष्पा: द राइज के लिए 32 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस ली थी. इसके अलावा, इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट बताती है कि अभिनेता फिल्म के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल के लिए के लिए 100 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं. उनकी वार्षिक और मासिक आय की बात करें तो, अल्लू अर्जुन सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं और इन्फिनिटी नेट वर्थ के अनुसार क्रमशः 2 करोड़ रुपये और 24 करोड़ रुपये मासिक और वार्षिक कमाते हैं. अल्लू अर्जुन फ्रूटी, रैपिडो, अहा वीडियो, जोमैटो और कई अन्य सहित कई लोकप्रिय ब्रांडों का चेहरा हैं. इन्फिनिटी नेट वर्थ के अनुसार, अभिनेता अपने द्वारा किए जाने वाले ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 4 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. इसके अलावा, स्टार ने हैदराबाद स्थित एक हेल्थकेयर स्टार्टअप कॉलहेल्थ सर्विसेज में भी निवेश किया है.

प्राइवेट जेट के हैं मालिक

अल्लू अर्जुन के पास एक आलीशान प्राइवेट जेट भी है. जेट की कीमत का पता नहीं है लेकिन वह अक्सर अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जाते हैं. अभिनेता और उनकी स्टार पत्नी स्नेहा ने अपने निजी जेट की तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की हैं. वह उन गिने-चुने स्टार्स में से एक हैं, जिनके पास प्राइवेट जेट हैं. इसके अलावा, अल्लू अर्जुन हैदराबाद में एक नाइट क्लब के मालिक भी हैं और उन्होंने हैदराबाद स्थित एक हेल्थकेयर स्टार्टअप में कॉलहेल्थ सर्विसेज नाम से निवेश किया है. वो ओटीटी प्लेटफॉर्म अहा के भी मालिक है.

Also Read: Ram Charan Net Worth: एयरलाइन कंपनी के मालिक हैं रामचरण, एक फिल्म के लिए इतना करते हैं चार्ज,जानें कुल संपत्ति
अल्लू अर्जुन के पास है लग्जरी कारें

अल्लू अर्जुन के पास कई लग्जरी कारें हैं. रेंज रोवर उनके गैराज की सबसे महंगी कारों में से एक है. अभिनेता ने 2019 में सुंदर रेंज रोवर वोग खरीदी और इसे ‘बीस्ट’ नाम देने का फैसला किया. वह जगुआर एक्सजेएल के भी मालिक हैं, जो कथित तौर पर 1.2 करोड़ रुपये है. उनके गैरेज की अन्य कारों में वॉल्वो एक्ससी90 टी8 एक्सीलेंस और बीएमडब्ल्यू एक्स6 एम स्पोर्ट शामिल हैं.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola