आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की लाडली राहा को मिला स्पेशल गिफ्ट, तसवीर देख फैंस बोले- वाह कितना क्यूट है...

Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Dec 2022 11:16 AM

विज्ञापन

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें उन्हें राहा की गिफ्ट्स दिखाते देखा जा सकता है. ये प्यारा सा गिफ्ट कुछ और नहीं बल्कि एक रजाई है. बता दें कि आलिया ने बीते 6 नवंबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था.

विज्ञापन

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी फोटो शेयर की है. तसवीर में क्यूट सा कंबल देखा जा सकता है. इस पर छोटी सी प्रिसेंस राहा का नाम लिखा है. वहीं एक अन्य गिफ्ट में नये-नये मम्मी-पापा बने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नाम है. फोटो देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी ने राहा के लिए प्यारा सा गिफ्ट सेंड किया है. बता दें कि आलिया और रणबीर बीते 6 नवंबर, 2022 को एक बच्ची के माता-पिता बने है.

राहा के लिए आया प्यारा सा गिफ्ट

दरअसल आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर कस्टमाइज्ड रजाई की तस्वीर शेयर की. तस्वीर में हाथ से बनी एक रजाई थी, जिस पर आलिया और रणबीर का नाम लिखा हुआ था. एक अन्य रजाई में उनकी बेटी राहा का नाम ब्लैक कलर से लिखा हुआ था. उसकी रजाई में जानवरों के भी फोटो थे, जैसे कि बेबी टाइगर. आलिया की स्टाइलिस्ट-फैशन एडिटर दोस्त अनीता श्रॉफ अदजानिया ने उन्हें ये रजाईयां गिफ्ट की है. इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तस्वीर साझा करते हुए, आलिया ने लिखा, “धन्यवाद मेरी प्यारी @anaitashroffadjania @purkalstreeshakti (रेड हार्ट इमोजी).”

undefined
6 नवंबर को आलिया भट्ट बनी थी मां

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बीते 6 नवंबर को एक बच्ची के माता-पिता बने है. आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी पोस्ट के साथ इस खुशखबरी को शेयर की. कपल ने अप्रैल, 2022 में एक दूसरे संग शादी की थी. हाल ही में, आलिया ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया था. उन्होंने बताया कि नीतू कपूर ने बेबी का नाम राहा रखा है.

Also Read: आलिया भट्ट ने अपनी नन्ही प्रिसेंस के फ्यूचर को लेकर कही बड़ी बात, बोली- वह एक्ट्रेस बनना चाहती है तो… आलिया की आने वाली फिल्में

आलिया भट्ट के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं, जिसमें हार्ट ऑफ स्टोन के साथ उनका हॉलीवुड डेब्यू भी शामिल है. नेटफ्लिक्स फिल्म में गैल गैडोट और जेमी डोर्नन भी हैं. आलिया करण जौहर की अगली निर्देशित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आएंगी. फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी और रणवीर सिंह भी हैं. यह अगले साल फरवरी में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. उनके पास प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की जी ले जरा भी है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola