अली असगर ने क्या इस वजह से छोड़ा कपिल शर्मा का शो? एक्टर के बेटे ने पूछ लिया था ऐसा सवाल

वीडियो में अली असगर ने अपने पिता के काम की वजह से स्कूल में हुई ट्रोलिंग के बारे में बात की और कहा, “हमारे स्कूल के दोस्त हमें चिढ़ाते थे, कि आपकी दो मां हैं. वे यह कहते हुए टैटू बनवाते थे कि ‘दादी का बेटा, दादी की बेटी, बसंती, आदि.”
एक्टर और कॉमेडियन अली असगर (Ali Asgar) डांस रियेलिटी शो झलक दिखला जा 10 (Jhalak Dikhhla Jaa 10) में नजर आ रहे हैं. हालिया एपिसोड में अली असगर ने उस वाक्ये को याद किया कि कैसे उनके बच्चों ने ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में उनके किरदार ‘दादी’ पर प्रतिक्रिया दी थी. इस वजह से उन्हें स्कूल में ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. दरअसल इस एपिसोड में अली असगर के बेटे नुयान असगर और बेटी अदा असगर ने उन्हें एक वीडियो मैसेज दिया.
वीडियो में अली असगर ने अपने पिता के काम की वजह से स्कूल में हुई ट्रोलिंग के बारे में बात की और कहा, “हमारे स्कूल के दोस्त हमें चिढ़ाते थे, कि आपकी दो मां हैं. वे यह कहते हुए टैटू बनवाते थे कि ‘दादी का बेटा, दादी की बेटी, बसंती, आदि.” हालांकि उन्होंने यह भी साझा किया कि उन्हें ट्रोलिंग की परवाह नहीं है और उन्हें अपने पिता पर गर्व है. दूसरों को हंसाने के लिए वो खुद का मजाक बनाते हैं. यह हर किसी के लिए आसान नहीं है. हम आपको प्यार करते हैं पापा.”
अली यह सुनकर टूट गये और उन्होंने शेयर किया कि कैसे लंबे समय तक उन्हें सिर्फ एक महिला के कपड़े पहनने की पेशकश की जा रही थी. उन्होंने कहा, “मैं लंबे समय से काम कर रहा हूं और जब से दादी ज़ोन शुरू हुआ है, उससे पहले भी मैंने कुछ में एक महिला का किरदार निभाया था. फिर एक दौर आया जब मैं एक महिला के रूप में सप्ताह में चार दिन टीवी पर था.”
Also Read: Tiger 3: सलमान खान की फिल्म का निर्देशन क्यों नहीं कर रहे हैं अली अब्बास जफर, डायरेक्टर ने किया खुलासा
अली ने यह भी खुलासा किया कि जब उनके बेटे ने उनसे एक बार पूछा था कि, ‘आपको कुछ और नहीं आता?’ इस घटना के बारे में उन्होंने कहा, “एक दिन जब हम शनिवार को खाना खा रहे थे, तो एक एड दिखाया गया और कहा गया कि अली और (एक अन्य अभिनेता) एक साथ काम कर रहे हैं. अली जहां ‘बहू’ के रूप में नजर आएंगे, वहीं दूसरा अभिनेता एक पुलिस वाला होगा. मेरे बेटे ने मेरी तरफ देखा और पूछा, ‘आपको कुछ और आता नहीं है?’ मैंने पूछा, ‘क्यों? क्या हुआ?’ उसने मुझसे कहा, ‘स्कूल में सब मुझे चिढ़ाते हैं’. मैंने नजरअंदाज किया. रविवार के एपिसोड में मैंने फिर से एक महिला का किरदार निभाया. वह (मेरा बेटा) बाहर चला गया. तब मुझे एहसास होता है कि शायद मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










