Akshay Kumar ने गणेश चतुर्थी पर शेयर किया रहस्यमयी मोशन पोस्टर, बर्थडे पर करेंगे स्पेशल अनाउंसमेंट
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 07 Sep 2024 4:01 PM
Akshay Kumar ने गणपति उत्सव के पहले दिन एक स्पेशल अनाउंसमेंट कर दी है. एक्टर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का मोशन पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो देखने में काफी खूंखार और रहस्यमयी नजर आ रहा है. हालांकि, इसके टाइटल और अन्य जानकारी के लिए आपको एक्टर के जन्मदिन तक का इंतजार करना पड़ेगा.
Akshay Kumar ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक खतरनाक मोशन पोस्टर शेयर किया है. जो देखने में काफी डरवाना और रहस्यमयी नजर आ रहा है. पोस्टर को देखने के बाद एक्टर के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. हालांकि, इस पोस्टर के टाइटल की जानकारी अभी साझा नहीं की गई है. लेकिन इसके बारे में जानने के लिए आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि अक्षय कुमार अपने जन्मदिन पर इसकी स्पेशल अनाउंसमेंट करने वाले हैं. तब तक इस रहस्यमयी पोस्टर में क्या कुछ खास है, उसके बारे में बताते हैं.
यहां देखें मोशन पोस्टर:
अक्षय कुमार ने शेयर किया हॉरर मोशन पोस्टर
अक्षय कुमार ने शनिवार को एक खूंखार मोशन पोस्टर शेयर किया है. जिसमें एक राक्षस जैसे चेहरे वाला एक मेटल फेस है, जिसकी आंखे लाल रंग की चमक रही हैं. वहीं, आस-पास लाल रंग का कर्टन उड़ते हुए नजर आ रहा है. साथ ही 9 सितंबर स्पेशल अनाउंसमेंट टेक्स्ट जूम होते हुए बिल्ली के म्याऊं की आवाज भी सुनाई देती है. इस मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन लिखा है कि, “गणपति बप्पा मोरया! आज के दिन से बेहतर क्या सकता है कि आपको हिंट मिले कि आपके पास कुछ स्पेशल आने वाला है. इसका खुलासा मेरे बर्थडे पर किया जाएगा. बने रहें!”
अक्षय कुमार की हॉरर फिल्में
अक्षय कुमार इससे पहले भी भूल भुलैया और स्त्री 2 जैसी हॉरर फिल्मों में नजर आ चुके हैं. अब ऐसे में अटकलें लगाए जा रहे हैं कि एक्टर एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर हॉरर जॉनर के साथ वापस लौट रहे हैं.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










