ePaper

कपिल शर्मा शो में बच्चन पांडे को प्रमोट करने से अक्षय कुमार का इंकार, PM Modi से जुड़ा लीक वीडियो है वजह

Updated at : 08 Feb 2022 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
कपिल शर्मा शो में बच्चन पांडे को प्रमोट करने से अक्षय कुमार का इंकार, PM Modi से जुड़ा लीक वीडियो है वजह

द कपिल शर्मा शो मशहूर हस्तियों के लिए फिल्म के प्रमोशन का एक अहम हिस्सा बन गया है. लेकिन अक्षय कुमार ने कथित तौर पर अपनी आगामी फिल्म बच्चन पांडे के प्रमोशन के लिए शो में आने से इंकार कर दिया है.

विज्ञापन

द कपिल शर्मा शो मशहूर हस्तियों के लिए फिल्म के प्रमोशन का एक अहम हिस्सा बन गया है. लेकिन अक्षय कुमार ने कथित तौर पर अपनी आगामी फिल्म बच्चन पांडे के प्रमोशन के लिए शो में आने से इंकार कर दिया है. बताया जा रहा है कि शो में उनके आखिरी एपिसोड के दौरान की एक क्लिप लीक होने के बाद से बॉलीवुड स्टार जाहिर तौर पर नाखुश हैं, क्योंकि उनकी रिक्वेस्ट के बावजूद इसे शो में प्रसारित किया गया था.

अक्षय कुमार ने की थी रिक्वेस्ट

हिंदुस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि, कपिल ने अक्षय से एक ‘प्रसिद्ध व्यक्तित्व’ के साथ किए गए एक इंटरव्यू के बारे में पूछते हुए कहा कि आप भी इंटरव्यू में पूछते हैं कि आप आम कैसे खाना पसंद करते हैं. जिसे सुनकर अक्षय कुमार हंसते है. कपिल कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अक्षय के इंटरव्यू का जिक्र कर रहे थे. अक्षय और कपिल के बीच हुई इस बातचीत की क्लिप कथित तौर पर विवाद की हड्डी बन गई है.

कैसे लीक हुआ वीडियो?

सूत्र ने दावा किया कि, शूटिंग खत्म होने के बाद अक्षय ने चैनल से इस क्लिप को प्रसारित नहीं करने का अनुरोध किया क्योंकि इसमें पीएम ऑफिस की चर्चा है. सूत्र ने वेबसाइट को बताया कि, “यह मेहमानों का अधिकार है कि वे इस तरह का अनुरोध करें क्योंकि शो लाइव नहीं है. चैनल मान गया, लेकिन वो क्लिप कुछ ही देर में इंटरनेट पर लीक हो गया. यह कपिल की टीम में किसी की ओर से विश्वास का उल्लंघन था और अक्षय ने शो में फिर से आने से पहले स्पष्टीकरण मांगा है. “

बच्चन पांडे की शूटिंग स्थगित

बच्चन पांडे का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कृति सनोन और जैकलीन फर्नांडीज भी लीड रोल में हैं. फिलहाल इस एपिसोड की शूटिंग अभी के लिए स्थगित कर दी गई है. सूत्र के अनुसार, “उम्मीद है कि जल्द ही अक्षय और कपिल के बीच सब कुछ सुलझ जाएगा, नहीं जो इसका असर फिल्म प्रमोशन पर पड़ सकता है.

Also Read: बॉलीवुड में जल्द डेब्यू करेंगी सुहाना खान! जोया अख्तर करेंगी लॉन्च
अतरंगी रे के लिए प्रमोशन के लिए पहुंचे थे अक्षय

बता दें कि अक्षय कुमार इससे पहले फिल्म अतरंगी रे के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. उनके साथ फिल्म के निर्देशक आनंद एल रॉय और एक्ट्रेस सारा अली खान भी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola