Akshay Kumar Upcoming Movies: सिंघम अगेन के बाद इन धांसू फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारेंगे खिलाड़ी कुमार

Edited by Ashish Lata
Updated:
विज्ञापन

Akshay Kumar On Flop Films

Akshay Kumar Upcoming Movies: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर जल्द ही रोहित शेट्टी की ओर से निर्देशित फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगे. इसके बाद भी उनके पाइपलाइन में कई और दिलचस्प मूवीज है.

विज्ञापन

Akshay Kumar Upcoming Movies: अक्षय कुमार भारत में सबसे लोकप्रिय एक्शन और कॉमेडी अभिनेताओं में से एक हैं. जल्द ही वह दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही सिंघम अगेन में नजर आएंगे. खिलाड़ी कुमार रोहित शेट्टी की ओर से निर्देशित मूवी में एटीएस प्रमुख वीर सूर्यवंशी के रूप में वापसी करेंगे. उनके कई खतरनाक सीन्स है, जो दर्शकों को खूब एंटरटेन करेगा. जैसा कि सिंघम अगेन हिंदू महाकाव्य रामायण से जुड़ा हुआ है, ऐसे में अक्षय का कैरेक्टर कथित तौर पर गरुड़ से प्रेरित है, जो एक दिव्य बाज जैसा पक्षी है और भगवान राम और लक्ष्मण की कई तरह से मदद करता है. इस मूवी के अलावा भी अक्षय की पाइपलाइन में कई और मूवीज हैं.

स्काई फोर्स

अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी की ओर से निर्देशित, पीरियड एक्शन-वॉर फिल्म 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले पर आधारित है. इसमें अक्षय कुमार, सारा अली खान, निम्रत कौर और वीर पहरिया जैसे स्टार्स हैं. ये मूवी पहले अक्टूबर 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, हालांकि, बाद में मेकर्स ने रिलीज डेट बदल दी. अब ये गणतंत्र दिवस 2025 पर नजर गड़ाए हुए हैं.

सी. शंकरन नायर पर अनटाइटल्ड फिल्म

अक्षय भारत के टॉप बैरिस्टर सी शंकरन नायर के जीवन पर आधारित फिल्म में नजर आने वाले हैं. इसमें उनके साथ आर माधवन और अनन्या पांडे जैसे स्टार्स हैं. करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित यह फिल्म 14 मार्च, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

एलएलबी 3

अक्षय कुमार कोर्टरूम ड्रामा फिल्म जॉली एलएलबी 3 में वकील जगदीश्वर मिश्रा उर्फ ​​जॉली के रूप में वापसी करेंगे. सुभाष कपूर की ओर से निर्देशित इस फिल्म में अरशद वारसी, हुमा कुरेशी, अमृता राव और सौरभ शुक्ला भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.

हाउसफुल 5

लिस्ट में अगला नाम हाउसफुल 5 का है, इसमें रितेश देशमुख, फरदीन खान, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, डिनो मोरिया, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सौंदर्या शर्मा, श्रेयस तलपड़े, निकितिन, जॉनी लीवर जैसे कलाकार शामिल हैं. मूवी एक क्रूज जर्नी पर बेस्ड है.

वेलकम टू द जंगल

वेलकम टू द जंगल हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी वेलकम की तीसरी किस्त है. इसमें अक्षय कुमार, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, परेश रावल, लारा दत्ता, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, मीका सिंह जैसे कलाकार हैं.

भूत बंगला

हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला में अक्षय और निर्देशक प्रियदर्शन 14 साल बाद एक साथ आ रहे हैं. अभिनेता के 57वें जन्मदिन पर, भूत बंगला के मेकर्स ने पहला पोस्टर रिलीज किया. फिल्म की शूटिंग अगले साल 2025 में शुरू हो जाएगी. जबकि यह फिल्म साल की थर्ड क्वार्टर तक रिलीज हो सकती है.

Also Read- Guardian OTT Release: शैतान और तुम्बाड से भी डरावनी है हंसिका मोटवानी की ‘गार्डियन’, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म

Also Read- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार लगेगा खूब डर, रिलीज हो रही ये फिल्में-सीरीज, एक तो डेढ़ साल बाद ओटीटी पर होगी स्ट्रीम

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola