Bigg Boss 15: रुबीना दिलैक के बाद शो शक्ति के इस एक्टर की होने वाली है घर में एंट्री

Updated:
विज्ञापन

रिएलिटी शो बिग बॉस 15 जल्द ही दर्शकों के लिए टीवी पर शुरू होने वाला है. इस शो में इस बार कई सेलिब्रिटी नजर आ सकते हैं. इन नामों में सिंबा नागपाल का नाम भी है, जो रूबीना के साथ सीरियल शक्ति में दिखे थे.

विज्ञापन

बिग बॉस 15 का इंतजार लंबे समय से फैंस कर रहे हैं. उनका इंतजार बस कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है. कई सेलिब्रिटीज के नामों की चर्चा शुरू हो गई है, जो भाग ले सकते हैं. इनमें से एक नाम सिंबा नागपाल का है. सिंबा रूबीना के साथ सीरियल शक्ति -अस्तित्व के अहसास में नजर आ चुके है. ऐसे में बिग बॉस के पिछले सीजन में जैसे रूबीना ने फैंस के दिल पर राज किया था. वैसे ही फैंस को सिंबा से भी उपेक्षा है.

विज्ञापन

बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का प्रोमो जारी किया जा चुका है. इस प्रोमो को देखकर लगता है कि सलमान इस बार काफी ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं. साथ ही कंटेस्टेंट को चुनौतियों का सामना करके घर में रहना होगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घर में एंट्री लेने के लिए सिंबा नागपाल के नाम पर मुहर लग गई है. सिंबा नागपाल इससे पहले डेटिंग रिएलिटी शो स्प्लिट्सविला में नजर आ चुके हैं. अभी वो रूबीना के साथ सिरियल शक्ति में दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा, सिंबा ने टेलीविजन विज्ञापनों और मॉडलिंग इवेंट्स में भी काम किया है.

ये कंटेस्टेंट भी आ सकते हैं नजर

रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बॉस 15 में इस बार तुझसे है राब्ता’ एक्ट्रेस रीम शेख, अर्जुन बिजलानी, मोहसिन खान, अमित टंडन, नेहा मर्दा, सनाया ईरानी, सुरभि चंदना भाग ले सकती हैं.

जंगल थीम का प्रोमो

बिग बॉस 15 का जबसे प्रोमो रिलीज हुआ है, तबसे फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हर किसी को बिग बॉस का इंतजार है. वहीं इसके प्रोमो की बात करे तो, इस बार जंगल का थीम रखा गया है. वहीं प्रोमों में अभिनेत्री रेखा की आवाज भी आ रही है जिससे साफ है कि इस बार शो में रेखा भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगीं.

आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी अभी चल रहा है, जिसका अगले हफ्ते फिनालें है. जिसके बाद बिग बॉस 15 शुरू होगा. वहीं बिग बॉस ओटीटी में फिनाले में सुरक्षित रहे कंटेस्टेंट को भी बिग बॉस 15 में जाने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola