आदिल खान ने कोर्ट में दी राखी सावंत को धमकी? कहा- मैं आऊंगा, फिर तुम्हारा क्या होगा…VIDEO

Updated:
विज्ञापन

Rakhi Sawant

अभिनेत्री राख��� सावंत ने अदालती सत्र के बाद मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि उनके पति आदिल खान दुर्रानी ने उन्हें धमकी दी है और कहा कि जेल में कई लोगों से जान पहचान हुई है, जब वह रिहा हो जाएंगे, तब देखना.

विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस राखी सावंत इन-दिनों आदिल खान को लेकर सुर्खियों में है. हाल ही में मुंबई में सोमवार को एक कोर्ट सेशन के बाद, राखी सावंत ने मीडिया से बात की और दावा किया कि उनके पति आदिल खान दुर्रानी ने मुलाकात के बाद उन्हें धमकी दी. उन्होंने साझा किया कि आदिल ने कहा कि जेल में बड़े डॉन से मिला हूं. देख लो आगे क्या करना है. आदिल दो सप्ताह से अधिक समय से न्यायिक हिरासत में है, क्योंकि राखी ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि आदिल ने उनके पैसों का गलत इस्तेमाल किया है.

विज्ञापन

राखी सावंत ने कही ये बात

ब्लैक टी-शर्ट में मौजूद अभिनेत्री ने मीडिया को संबोधित किया. उन्होंने कहा, ”आज मैंने उनको कोर्ट में देखा, आदिल को.. मुझे रवैया दिखा रहे थे. कहते हैं कि, ‘जेल में बहुत बड़े बड़े डॉन से मिला हूं… सोचो आप को क्या करना है’. राखी ने स्वीकार किया कि वह उन्हें धमकी दे रहा था और उन्होंने मीडिया को सूचित किया कि उन्होंने अपने वकील को उनकी बातचीत के बारे में बता दिया है. उन्होंने कहा, “हमें देने दे धमकी… क्या करेगा वो, जिन से मिला है, वो भी तो अंदर ही है.”

आदिल ने राखी को दी धमकी

अभिनेत्री ने यह भी साझा किया कि आदिल ने उनसे कहा, “मेन जेल गया आर्थर रोड, इतना गंदा जेल… वहां पे मैंने बर्तन मंजे, लोगों के लिए चाय बनाई. लोगों के पैर दबाये… इससे बुरा मेरे साथ क्या हो सकता है, लेकिन मैं आऊंगा फिर तुम्हारा क्या होगा?” आदिल ने यह भी कहा कि जेल में लोगों को पीटा गया. पिछले हफ्ते आदिल के वकील नीरज गुप्ता ने कहा था कि आदिल पर लगाए गए आरोप ‘सभी निराधार’ हैं. उन्होंने यह भी साझा किया कि राखी ने अपने पिछले पति रितेश के साथ भी ऐसा ही किया था.

Also Read: शादी को पहली बार बोली Shehnaaz Gill, कहा- इन सब पर यकीन नहीं रहा…जानें क्या है कारण

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola