सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचीं अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने ट्वीट कर दिया हेल्थ अपडेट, कहा- मैं सदमें में थी

रुबीना ने ट्वीट किया और अपना हेल्थ अपडेट दिया. उन्होंने लिखा, दुर्घटना की वजह से मेरे सिर और कमर में चोट आई है, जिसकी वजह से मैं सदमें थी, लेकिन हमने चिकित्सा जांच करवाई और अब सब कुछ ठीक है, चिंता की कोई बात नहीं है. लापरवाह ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गयी है. लेकिन नुकसान हो चुका है,
टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई. उनके पति अभिनेता अभिनव शुक्ला ने शनिवार को उनके सड़क दुर्घटना में शिकार होने की जानकारी ट्विटर पर साझा की थी. अब हादसे के एक दिन बाद रविवार को खुद अभिनेत्री ने ट्वीट कर अपने चाहने वालों को हेल्थ अपडेट दिया.
एक्सीडेंट के बाद अभिनेत्री ने कहा- मैं सदमें में हूं
रुबीना ने ट्वीट किया और अपना हेल्थ अपडेट दिया. उन्होंने लिखा, दुर्घटना की वजह से मेरे सिर और कमर में चोट आई है, जिसकी वजह से मैं सदमें थी, लेकिन हमने चिकित्सा जांच करवाई और अब सब कुछ ठीक है, चिंता की कोई बात नहीं है. लापरवाह ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गयी है. लेकिन नुकसान हो चुका है, मैं आप सभी लोगों से सड़क पर ध्यान से गाड़ी चलाने का आग्रह करती हूं. नियम हमारी सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं, इसलिए उनका पालन करें.
अभिनेत्री की कार को ट्रक ने मार दी थी टक्कर
गौरतलब है कि रुबीना दिलैक की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी. जिससे उनकी गाड़ी को नुकसान हुआ और वो भी गंभीर रूप से घायल हो गयीं.
Due to the impact I hit my head and lower back, so was in a state of shock, but we ran medical tests,everything is Good….
Legal action has been taken against the reckless truck driver , but the damage is done! I urge you all to be mindful on road 🙏🏼 Rules r for our own safety ! https://t.co/HFB2xpPZVy— Rubina Dilaik (@RubiDilaik) June 11, 2023
एक्सीडेंट के बाद परेशान हुए फैन्स
अभिनेत्री के हादसे की खबर जब उनके समर्थकों को मिली, तो वे काफी चिंतित हुए. सोशल मीडिया पर फैन्य उनको लेकर दुआ करने लगे थे. एक यूजर ने लिखा, उम्मीद करता हूं रुबीना पूरी तरह से ठीक होंगीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










