देवोलीना भट्टाचार्जी के खिलाफ साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज, इस एक्टर ने लगाया आरोप, जानें पूरा मामला

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 May 2020 9:35 AM

विज्ञापन

Devoleena Bhattacharjee- बिग बॉस और मुझसे शादी करोगे इस साल के दो सबसे चर्चित शोज रहे. शो का हर कलाकार किसी ना किसी वजह से लगातार खबरों में बना रहा. अब खबर आ रही है कि बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी के खिलाफ मुझसे शादी करोगे कंटेस्टेंट एक्टर मयूर वर्मा ने साइबर शिकायत दर्ज कराई है. मयूर ने देवोलीना पर उनकी इमेज खराब करने का आरोप लगा दिया है. एक्टर ने ट्विटर पर शिकायत की कॉपी शेयर की है.

विज्ञापन

बिग बॉस और मुझसे शादी करोगे इस साल के दो सबसे चर्चित शोज रहे. शो का हर कलाकार किसी ना किसी वजह से लगातार खबरों में बना रहा. अब खबर आ रही है कि बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) के खिलाफ मुझसे शादी करोगे कंटेस्टेंट एक्टर मयूर वर्मा (Mayur Verma) ने साइबर शिकायत दर्ज कराई है. मयूर ने देवोलीना पर उनकी इमेज खराब करने का आरोप लगा दिया है. एक्टर ने ट्विटर पर शिकायत की कॉपी शेयर की है.

Also Read: Eid 2020: ईद पर सलमान खान का फैंस को खास तोहफा, आज स्पेशल म्यूजिक वीडियो करेंगे लॉन्च!

मयूर वर्मा ने अपने रिपोर्ट की कॉपी की तसवीर ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने कैप्‍शन में लिखा, ‘चीजें काफी ज्‍यादा हो गई थीं, इसलिए मैं अब साइबरक्राइम तक पहुंचा. अब सब उनके हाथ में है. मुझे विश्‍वास है कि साइबरक्राइम जल्‍दी ही एक्‍शन लेगा.’ मयूर के मुताबिक लंबे समय से देवोलीना सोशल मीडिया पर उन फोटोज और पोस्ट को लाइक कर रही हैं जो उन्हें ट्रोल करने के मकसद से इस्तेमाल की गई हैं. सिर्फ यही नहीं मूयर ने यहां तक कहा है कि देवोलीना के फैंस उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं.

दरअसल, देवोलीना और मयूर के बीच विवाद तब शुरू हुआ है, जब उन्होंने शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के गाने ‘भुला दूंगा’ की आलोचना की थी. देवोलीना ने उस गाने में सिडनाज के बीच जीरो केमिस्ट्री बता दी थी. इसके बाद से दोनों के बीच कई बार सोशल मीडिया पर बहस हो चुकी है. दोनों एक-दूसरे के खिलाफ कई बार जहर उगल चुके हैं.

Also Read: B’day Spl: ‘कुछ कुछ होता है’ फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे सलमान खान, करण जौहर इस एक्टर को बनाना चाहते थे हीरो

बता दें कि मूयर वर्मा शहनाज गिल के अच्छे दोस्त माने जाते हैं. मुझसे शादी करोगे में मयूर और शहनाज की दोस्ती चर्चा का विषय रही थी. मयूर ने भी अपनी अदाओं से शहनाज को इंप्रेस किया था. लेकिन उस वक्त भी मयूर कभी पारस तो कभी देवोलीना के फैन्स के निशाने पर रहे थे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola