Splitsvilla फेम एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की बाथरूम में मिली लाश, 5 दिन पहले इस चीज को लेकर कही थी बड़ी बात

Updated:
विज्ञापन
Splitsvilla फेम एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की बाथरूम में मिली लाश, 5 दिन पहले इस चीज को लेकर कही थी बड़ी बात

Aditya Singh Rajput death: एक्टर और मॉडल आदित्य सिंह राजपूत की मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो अपने घर के बाथरूम में मृत पाए गए. एक्टर लव, आशिकी, कोड रेड, आवाज़ सीज़न 9, बैड बॉय सीज़न 4 जैसे प्रोजेक्ट में नजर आए थे.

विज्ञापन

Aditya Singh Rajput Death: टीवी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है. रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 9 फेम एक्टर और मॉडल आदित्य सिंह राजपूत (Aditya Singh Rajput) की मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो अपने घर के बाथरूम में मृत पाए गए. आदित्य की मौत के पीछे की वजह अभी ठीक से पता नहीं चल पाई है. उन्होंने वेब सीरीज ‘गंदी बात’ में काम किया था. इस बीच उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है.

एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की बाथरूम में मिली लाश

आदित्य सिंह राजपूत की डेड बॉडी उनके घर के बाथरूम में पाई गई, जहां वो रहते थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी मौत की वजह ड्रग्स का ओवरडोज माना जा रहा है. हालांकि इसपर पुलिस क्या कहती है, इसका इंतजार है. एक्टर ने कई फिल्मों और शोज में काम किया था. उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने अब तक क्रांतिवीर और मैंने गांधी को नहीं मारा जैसी फिल्मों में काम किया था. इसके अलावा उन्होंने कई ब्रांडों के लिए काम किया था. साथ ही उन्होंने स्प्लिट्सविला 9 जैसे रियलिटी शो में भाग लिया और लव, आशिकी, कोड रेड, आवाज़ सीज़न 9, बैड बॉय सीज़न 4 किया था.

आदित्य सिंह राजपूत का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हो रहा वायरल

आदित्य सिंह राजपूत के मौत के बाद उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है. 5 दिन पहले उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में वो अपने फैंसे से पूछते दिख रहे है कि आपके अनुसार खुशी क्या है? इसपर फिर एक्टर कहते है, खुशी मां के हाथ के हाथ का खाना है. खुशी अपने डॉग के साथ खेलना. खुशी अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ समय बिताना. लेकिन आज कल हैप्पीनेस मनी भी है. हैप्पीनेस छोटी-छोटी बातों में खुशी ढूंढना है. बता दें कि इंस्टा पर उन्हें 520K लोग फॉलो करते है. उन्होंने 1,517 पोस्ट किया था.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola