Abhishek Bachchan और ऐश्वर्या राय के तलाक पर लगा फुल स्टॉप, जूनियर बच्चन ने पत्नी को लेकर कह दी ये बात
Published by : Ashish Lata Updated At : 25 Nov 2024 4:20 PM
Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन इन-दिनों अपनी फिल्म आई वांट टू टॉक के प्रमोशन में बिजी हैं. अब एक्टर ने ऐश्वर्या राय की तारीफ में कुछ शब्द कहे हैं. जिसे सुनकर आप भी खुश हो जाएंगे.
Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan: बॉलीवुड के पावर कपल में से एक अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अपनी तलाक की खबरों को लेकर आए दिन सुर्खियां बटोरते हैं. हाल के कुछ महीनों में कपल को एक बार भी साथ स्पॉट नहीं किया गया. यहां तक कि अभिषेक अपनी बेटी आराध्या के बर्थडे पार्टी में भी नहीं पहुंचे थे. अब जूनियर बच्चन ने आई वांट टू टॉक के प्रमोशन के दौरान अपनी पत्नी ऐश्वर्या की जमकर तारीफ की और अलग होने की खबरों पर भी फुल स्टॉप लगा दिया.
ऐश्वर्या राय की तारीफ में क्या बोले अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन ने द हिंदू से बात करते हुए बताया कि कैसे बच्चा होने के बाद मां अपने करियर को छोड़ देती हैं, जबकि पिता परिवार के लिए काम करना जारी रखते हैं. उन्होंने कहा, “मेरे घर में भी यही हाल है. मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे बाहर जाने और फिल्में करने का मौका मिलता है, लेकिन मुझे पता है कि ऐश्वर्या आराध्या के साथ घर पर हैं और मैं इसके लिए उन्हें बहुत धन्यवाद देता हूं.”
जया बच्चन को लेकर भी बोले अभिषेक
अभिषेक ने याद किया कि कैसे जया बच्चन ने अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया था, जबकि अमिताभ बच्चन ने परिवार के लिए कमाना जारी रखा. एक्टर ने कहा, ”जब मैं पैदा हुआ तो मेरी मां ने एक्टिंग करनी बंद कर दी थी, क्योंकि उन्हें बच्चों का ख्याल रखना था और हमारे साथ समय बिताना था. मैं माताओं और महिलाओं के प्रति गहरे सम्मान के साथ कहता हूं क्योंकि वे जो करते हैं, वह कोई नहीं कर सकता.”
Also Read- Abhishek Bachchan संग निम्रत कौर के लिंकअप की खबरों के बीच, अमिताभ बच्चन का ‘हैंड रिटेन लेटर’ वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










