Abdu Rozik Elimination: क्या सच में बिग बॉस के घर से अब्दु रोजिक हो गए हैं आउट..या जाएंगे सीक्रेट रूम में

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिग बॉस में सबके चहेते अब्दु रोजिक का शॉकिंग एविक्शन हो गया है. जीं हां अब्दु घर से बेघर हो गए हैं. हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, ये तो नहीं पता, लेकिन मेकर्स की ओर से जो प्रोमो जारी किया गया है, उसको देखकर ऐसा लग रहा है कि अब्दु मुख्य दरवाजे से बाहर जा चुके हैं.

विज्ञापन

बिग बॉस 16 में हर दिन कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे है. जहां शुक्रवार का वार में सलमान खान ने घरवालों संग जमकर मस्ती की. विकास ने अर्चना गौतम की आवाज निकालकर घरवालों को खूब एंटरटेन किया. हालांकि अब बिग बॉस के फैंस को बड़ा झटका लगने वाला है. जी हां घर से अब्दु रोजिक बेघर हो गए है. उनका एविक्शन फैंस के साथ-साथ घरवालों के लिए भी काफी शॉकिंग था. सभी कंटेस्टेंट काफी इमोशनल हो गए, वहीं अब्दु भी जाते-जाते रोना लगा.

विज्ञापन

अब्दु हुए घर से बेघर

दरअसल बिग बॉस के मेकर्स की ओर से एक प्रोमो जारी किया गया है. इसमें दिखाया गया है कि बिग बॉस अब्दु रोजिक को घर से बाहर आने के लिए कह रहे हैं. बिग बॉस का आदेश सुनकर सभी घरवाले भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए. निमृत कौर अहलूवालिया, शिव ठाकरे, साजिद खान, एमसी स्टेन, सुम्बुल तौकीर की आंखों में आंसू नजर आ रहे हैं. अब्दु भी घर से निकलने से पहले रोता है. सभी घरवाले इमोशनल हो जाते हैं.


बिग बॉस पर अब्दु की टीम ने लिया था एक्शन

यह फैसला उन पर और उनकी टीम पर खेले गए प्रैंक के बाद लिया जा रहा है, जिसमें उन्होंने परेशान करने का ऑफिशियल स्टेटमेंट दिया गया था? बता दें कि साजिद ने निमृत को जन्मदिन की बधाई देने के लिए अब्दु को अपने शरीर पर ‘हैप्पी बर्थडे निम्मी’ लिखने का सुझाव दिया. वहीं जब अब्दु ने उनसे अपनी पीठ पर ‘आई लव यू’ लिखने की रिक्वेस्ट की, तो उनकी पीठ पर “आई लव टट्टी” लिखा हुआ था. अब्दु की टीम ने इसकी निंदा करते हुए एक बयान जारी किया.

Also Read: Bigg Boss 16: विकास ने चुनाव में कम वोटों से हारने पर अर्चना गौतम का उड़ाया मजाक, गुस्से में कहा अनपढ़
अब्दु की होगी री-एंट्री

बयान में लिखा है: “IFCM टीम दुखी और हैरान महसूस करती है कि उनके मुवक्किल अब्दु रोजिक को बिग बॉस हाउस में इस तरह के अनुचित भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है. अपने स्वयं के दुर्भावनापूर्ण लाभ के लिए एक निर्दोष व्यक्ति की भावनाओं के साथ, विशेष रूप से ऐसे व्यक्ति जो एक आपकी भाषा को नहीं समझता हैं. ऐसे में आप उनकी सादगी और दयालुता का गलत लाभ उठाते हैं.” ऐसी अफवाहें हैं कि अब्दु रोजिक मेडिकल कारणों से दो दिनों के लिए घर से बाहर गए हैं और जल्द ही वापस आएंगे. कुछ फैंस का तो ये भी कहना है कि उन्हें कुछ दिनों के लिए सीक्रेट रुम में रखा जाएगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola