आशिकी का रीमेक कभी नहीं बन सकता, Aashiqui 3 में कार्तिक आर्यन को कास्ट करने पर राहुल रॉय ने कही बड़ी बात

Updated:
विज्ञापन
आशिकी का रीमेक कभी नहीं बन सकता, Aashiqui 3 में कार्तिक आर्यन को कास्ट करने पर राहुल रॉय ने कही बड़ी बात

आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन को कास्ट करने पर अब राहुल रॉय का रिएक्शन आया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आशिकी को दोहराया या रीमेक नहीं किया जा सकता है. बता दें कि राहुल रॉय ने 1990 में आशिकी फिल्म में लीड रोल अदा किया था.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक्टर ने अनाउंसमेंट की थी कि वह आशिकी 3 का हिस्सा है. अब राहुल रॉय ने फिल्म में कार्तिक आर्यन को कास्ट करने के बारे में बात की. राहुल, जिन्होंने अनु अग्रवाल के साथ 1990 की फिल्म आशिकी के साथ अभिनय की शुरुआत की, उन्होंने कहा कि आशिकी को दोहराया या रीमेक नहीं किया जा सकता है. अभिनेता ने कहा कि कार्तिक के लिए फिल्म में काम करना एक ‘बहुत बड़ा संघर्ष’ होगा. बता दें कि अनुराग बसु की ओर से निर्देशित और टी-सीरीज और विशेष फिल्म्स द्वारा समर्थित, फिल्म अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है.

राहुल रॉय ने कही बड़ी बात

राहुल रॉय ने कहा कि वह फिल्म के निर्माताओं से अनुरोध करता हुं कि फिल्म के तीसरे पार्ट में आशिकी के सार को जीवित रखें. आशिकी का दूसरा पार्ट 2013 में रिलीज हुआ था. मोहित सूरी द्वारा निर्देशित, आशिकी 2 में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर थे. निर्माताओं ने अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि आशिकी 3 में कार्तिक के साथ कौन सी अदाकारा दिखाई देंगी. आशिकी 3 के बारे में पूछे जाने पर, राहुल रॉय ने पिंकविला से कहा, “प्रस्तुति आज के दर्शकों के लिए अभिनव और रोमांचक हो सकती है, और मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है … कार्तिक के लिए यह एक बड़ा संघर्ष होगा.”

कार्तिक एक अद्भुत युवा अभिनेता

राहुल ने कहा, “कार्तिक एक अद्भुत युवा अभिनेता हैं. उनका सही फिल्मों को चुनने का इतिहास रहा है. मैंने अभी तक उनके साथ बात नहीं की है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही होगा. बॉक्स-ऑफिस के आंकड़े भी कार्तिक के पक्ष में काम कर रहे हैं, इसलिए मैं उन्हें महान फ्रेंचाइजी जारी रखने के लिए शुभकामनाएं देता हूं.”

Also Read: Exclusive: एक ही डर है कि वीकेंड के वॉर में सलमान खान सर की डांट न मिल जाए, सुम्बुल तौकीर का खुलासा
इन फिल्मों में दिखेंगे कार्तिक आर्यन

कार्तिक को आखिरी बार भूल भुलैया 2 में देखा गया था, जो 2022 की सबसे बड़ी हिट थी. वह अनुराग के साथ आशिकी 3 में पहली बार काम करेंगे. अभिनेता ने सितंबर में इंस्टाग्राम पर आगामी रोमांटिक ड्रामा का एक मोशन पोस्टर साझा किया. उन्होंने लिखा, ‘अब तेरे बिन जी लेंगे हम/जहर जिंदगी का पी लेंगे हम…आशिकी 3, ये वाला दिल दहला देने वाला !! बसु दा (अनुराग बसु) के साथ मेरा पहला.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola