ePaper

Aamir Khan की बेटी Ira Khan ने बॉयफ्रेंड नूपुर को किया KISS, रोमांटिक तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल

Updated at : 27 Dec 2021 12:18 PM (IST)
विज्ञापन
Aamir Khan की बेटी Ira Khan ने बॉयफ्रेंड नूपुर को किया KISS, रोमांटिक तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल

आमिर खान की बेटी आयरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आयरा ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे संग क्रिसमस सेलिब्रेट किया.

विज्ञापन
undefined

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की तसवीरें पोस्ट की हैं. तसवीरों में आयरा अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ दिख रही है. दोनों ने साथ में मिलकर क्रिसमस मनाया. इस फोटो में दोनों साथ में काफी अच्छे दिख रहे है और आयरा, नुपुर के गाल पर किस कर रही है. रोमांटिक फोटोज तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

undefined

आयरा खान और नुपुर शिखरे की फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, आयरा आप बहुत क्यूट है. एक अन्य यूजर ने लिखा, क्यूट कपल है आप दोनों. एक अन्य यूजर ने लिखा, आयरा प्लीज एक रिप्लाई कर दो. कई यूजर्स ने उन्हें क्रिसमस की बधाई भी दी.

undefined

आयरा खान इस तसवीर में बहुत खूबसूरत लग रही है. उन्होंने क्रिसमस ट्री वाली ईयररिंग्स पहनी हुई है, जो फैंस का ध्यान अपनी और खींच रहा है. व्हाइट टॉप और शार्ट स्कर्ट में स्टारकिड का लुक काफी ग्लैमरस लग रहा है. वहीं, नुपुर ने ब्लैक शर्ट और ब्लू पैंट पहना हुआ है. साथ में उन्होंने ब्लैक टोपी भी पहनी हुई है.

undefined

कुछ समय पहले नुपुर शिखरे ने आयरा के साथ कुछ फोटोज पोस्ट की थी, जिसमें दोनों स्नोफॉल का मजा लेते हुए दिखे थे. दोनों स्वेटर और मफलर से पूरी तरह से ढके हुए दिख थे और उनके आस- पास का इलाका पूरी तरफ से बर्फ से कवर था. इन तसवीरों में दोनों काफी क्यूट लगे थे. बता दें कि नुपुर से पहले वो मिशाल कृपलानी को डेट कर चुकी है.

undefined

आयरा खान सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस और स्टनिंग फोटोज शेयर करती रहती हैं. आयरा पूल वाली तसवीरें भी शेयर करने से पीछे नहीं हटती. स्टारकिड को इंस्टा पर काफी लोग फॉलो करते है. बता दें कि आयरा, आमिर खान और उनकी पहली पत्‍नी रीना दत्‍ता की बेटी हैं. इरा अपने पापा के काफी करीब है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola