ePaper

बिग बॉस के इन कंटेस्टेंट्स को सलमान खान की फिल्म में मिला बड़ा ब्रेक, लिस्ट में एक विदेशी भी शामिल

Updated at : 17 Mar 2023 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
बिग बॉस के इन कंटेस्टेंट्स को सलमान खान की फिल्म में मिला बड़ा ब्रेक, लिस्ट में एक विदेशी भी शामिल

शहनाज गिल ने बिग बॉस सीजन 13 में दर्शकों को खूब इंप्रेस किया. उन्होंने अपनी क्यूटनेस से एक अलग ही पहचान हासिल की है जो अभी तक कायम है. उन्होंने दर्शकों के साथ साथ सलमान खान का भी दिल भी जीता.

विज्ञापन

सलमान खान के टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस में कई कंटेस्टेंट देखे गए हैं जिन्होंने दर्शकों का दिल जीता और अपने करियर में नई ऊंचाइयों को छुआ. सलमान खान इंडस्ट्री में कई प्रतिभाओं को लॉन्च करने के लिए जाने जाते हैं. 12 साल से बिग बॉस को होस्ट कर रहे सलमान खान ने कुछ कंटेस्टेंट को अपनी फिल्मों में बड़ा ब्रेक भी दिया है. जिसने उनके करियर के ग्राफ को ही ऊपर नहीं उठाया बल्कि उनकी इंडस्ट्री में खास पहचान बनी.

https://www.instagram.com/p/CkxK_5ThE8I/
शहनाज गिल

शहनाज गिल ने बिग बॉस सीजन 13 में दर्शकों को खूब इंप्रेस किया. उन्होंने अपनी क्यूटनेस से एक अलग ही पहचान हासिल की है जो अभी तक कायम है. उन्होंने दर्शकों के साथ साथ सलमान खान का भी दिल भी जीता. सलमान खान ने उन्हें बहुप्रतीक्षित फिल्म किसी का भाई किसी की जान में एक खास भूमिका दी है. यह किसी भी बिग बॉस कंटेस्टेंट के लिए सबसे बड़े ब्रेक में से एक है. हालांकि उनके किरदार का खुलासा नहीं किया गया है.

https://www.instagram.com/p/CS6Hi5Qsm8R/
अरमान कोहली

अरमान कोहली ने बिग बॉस सीजन 7 में सलमान खान का ध्यान खींचने में कामयाब रहे. बिग बॉस में नजर आने के बाद वो सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो में एक विलेन के किरदार में नजर आये थे. इस फिल्म ने उनकी दमदार वापसी को पेश किया. उनकी परफॉरमेंस को जनता के अलावा आलोचकों द्वारा भी सराहा गया.

https://www.instagram.com/p/CSestLpDGn5/
अश्मित पटेल

अश्मित पटेल बिग बॉस सीजन 4 में नजर आये थे. यही वह समय था जब उनके करियर ग्राफ को नए सिरे से परिभाषित किया गया था जब उन्होंने शो के बाद जय हो में सलमान खान के साथ एक भूमिका निभाई. इसके बाद वो कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बने.

https://www.instagram.com/p/CTg3OVpDeo2/
सना खान

सना खान बिग बॉस सीजन 6 का हिस्सा थीं. अपने इस सफर के दौरान वह सलमान खान का ध्यान खींचने में कामयाब रहीं. सना खान भी 2014 की रिलीज हुई फिल्म जय हो में सलमान खान के साथ नजर आई थीं. हालांकि अब एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया है.

https://www.instagram.com/p/CpXybRYs82r/
Also Read: Malaika Arora: सेल्फी लेने के चक्कर में मलाइका के काफी करीब पहुंचा शख्स, नाराज दिखीं एक्ट्रेस, VIDEO
नोरा फतेही

नोरा फतेही बिग बॉस सीजन 9 में एक कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई थीं. कनाडा की रहनेवाली नोरा आज दिलबर दिलबर और हाय गर्मी जैसे सुपर हिट डांस नंबरों के साथ एक जाना-पहचाना नाम है. बिग बॉस में नजर आने के बाद उनके करियर का ग्राफ वास्तव में ऊपर की ओर बढ़ा है. वो सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आई थीं.

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola