ePaper

सलमान खान के शो बिग बॉस को ये एक्टर्स कर चुके रिजेक्ट, चौथा नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

Updated at : 13 Sep 2022 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान खान के शो बिग बॉस को ये एक्टर्स कर चुके रिजेक्ट, चौथा नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

बिग बॉस 16 जल्द ही फिर से शुरू होने वाला है. सलमान खान के शो में इस बार कई बड़े चेहरे दिखेंगे. लेकिन क्या आप जानते है ऐसे कई स्टार्स है, जिन्होंने इस शो का हिस्सा बनने से मना कर चुके है. इसमें कई बड़े नाम शामिल है.

विज्ञापन
undefined

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री का जाना- पहचाना नाम है. दिव्यांका ने अपनी दमदार अदाकारी से लोगों को अपनी एक्टिंग से दीवाना बना दिया है. एक्ट्रेस को सलमान खान के शो बिग बॉस का ऑफर मिल चुका है, लेकिन उन्होंने इसमें जाने से इंकार कर दिया था.

undefined

अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. एक्ट्रेस को बिग बॉस में जाने के लिए मेकर्स अप्रोच कर चुके है, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था.

undefined

आदित्य नारायण अब तक कई रियलिटी शोज को होस्ट कर चुके है. आदित्य बिग बॉस में हिस्सा लेने के लिए मना कर चुके है. हालांकि उन्होंने कहा था कि, उन्हें कभी इस शो को होस्ट करने का मौका मिले तो वो जरूर करेंगे.

undefined

एमटीवी रोडीज फेम रणविजय सिंह कई बार बिग बॉस के ऑफर को ठुकरा चुके है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने इसे आठ बार मना किया है. हर बार रणविजय ने मेकर्स के ऑफर को रिजेक्ट किया है.

undefined

नागिन फेम एक्ट्रेस सुरभि चंदना भी बिग बॉस का ऑफर रिजेक्ट कर चुकी है. बता दें कि सुरभि अपनी ग्लैमरस तसवीरों को लेकर सुर्खियों में रहती है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola