Bigg Boss 13 : ''वीकेंड के वार'' से पहले ही बाहर हुए भोजपुरी स्‍टार खेसारी लाल यादव

Updated at : 23 Nov 2019 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 13 : ''वीकेंड के वार'' से पहले ही बाहर हुए भोजपुरी स्‍टार खेसारी लाल यादव

Bigg Boss 13 : शुक्रवार के एपिसोड में एक बड़ा उलट फेर देखने को मिला. हम बात कर रहे हैं अचानक हुए एलिमिनेशन की. इस हफ्ते ‘वीकेंड के वार’ से पहले ही बिग बॉस ने भोजपुरी स्‍टार खेसारी लाल यादव को घर से बाहर कर दिया. अचानक हुए इस फैसले से दर्शक तो हैरान हुए […]

विज्ञापन

Bigg Boss 13 : शुक्रवार के एपिसोड में एक बड़ा उलट फेर देखने को मिला. हम बात कर रहे हैं अचानक हुए एलिमिनेशन की. इस हफ्ते ‘वीकेंड के वार’ से पहले ही बिग बॉस ने भोजपुरी स्‍टार खेसारी लाल यादव को घर से बाहर कर दिया. अचानक हुए इस फैसले से दर्शक तो हैरान हुए ही घर के सदस्‍यों को भी बड़ा झटका लगा.

दरअसल, बिग बॉस ने सभी सदस्‍यों को लिविंग एरिया में बैठाकर कहा कि, सभी घरवालों को घर के किन्‍हीं दो लोगों के नाम लेने हैं जिनका योगदान घर में सबसे कम. घरवालों को तब यह पता नहीं था कि इन्‍हीं दोनों में से किसी एक का सफर खत्‍म होनेवाला है.

ज्‍यादातर घरवालों ने खेसारी लाल और रश्मि देसाई का नाम लिया. जबकि इन दोनों के अलावा इस हफ्ते घर से बेघर होनेवाले सदस्‍यों में सिद्धार्थ शुक्‍ला, देवोलीना भट्टाचार्जी और आरती सिंह का नाम भी शामिल था. ज्‍यादातर वोट खेसारी लाल के विपक्ष में पड़े.

इस पूरी प्रक्रिया के बाद बिग बॉस ने एक बड़ा खुलासा किया. उन्‍होंने बताया कि यह एक सरप्राइज एलिमिनेशन था. जिसे सुनकर सभी घरवाले चौंक गये. इसके बाद खेसारी लाल को तुरंत घर छोड़कर बाहर आना पड़ा. विशाल रोते हुए कहते नजर आये कि उनसे बड़ी गलती हो गईं. शहनाज और सिद्धार्थ भी भावुक नजर आये.

आज ‘वीकेंड के वार’ में सलमान खान घरवालों की क्‍लास लगायेंगे. सिद्धार्थ शुक्‍ला और आसिम रियाज़ पर सलमान भड़क जायेंगे. वहीं इस बार सुल्‍तानी अखाड़े में शहनाज और हिमांशी खुराना के बीच जंग होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola