मणि रत्नम के साथ फिर काम करेंगी ऐश्वर्या

मुंबई : अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा है कि वह और फिल्मकार मणि रत्नम एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं. ऐश्वर्या का कहना है कि निर्देशक मणि रत्नम के साथ काम करने में हमेशा ही आनंद आता है. रत्नम की फिल्म में ऐश्वर्या ‘डबल रोल’ करने जा रही हैं. इससे पहले […]
मुंबई : अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा है कि वह और फिल्मकार मणि रत्नम एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं. ऐश्वर्या का कहना है कि निर्देशक मणि रत्नम के साथ काम करने में हमेशा ही आनंद आता है.
रत्नम की फिल्म में ऐश्वर्या ‘डबल रोल’ करने जा रही हैं. इससे पहले वह रत्नम की फिल्मों .. ईरुवर, गुरू और रावण में काम कर चुकी हैं. ऐश्वर्या ने कहा कि फिल्मकार को ‘हां’ करने से पहले उन्हें कुछ भी सोचना नहीं पड़ा.
उन्होंने कहा, मणि मेरे गुरू हैं और वह हमारे देश के सबसे अद्भुत और प्रतिभाशाली निर्देशकों में से एक हैं. उन्होंने डिज्नी के ‘मालफिसेंट: मिस्ट्रेस ऑफ एविल’ के विशेष कार्यक्रम में यह कहा. ऐश्वर्या ने इसमें एंजेलिना जोली के किरदार को आवाज दी है. यह फिल्म 18 अक्तूबर को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










