तेलगु फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन वेणु माधव का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2019 2:07 PM

विज्ञापन

सिकंदराबादः तेलुगु फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन वेणु माधव का बुधवार दोपहर निधन हो गया. वेणु पिछले कुछ समय से लिवर संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे थे. वेणु अपने इलाज के लिए पिछले दो हफ्ते से हॉस्पिटल में भर्ती थे. उन्हें सिकंदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था. वह सिर्फ 39 साल के थे. […]

विज्ञापन

सिकंदराबादः तेलुगु फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन वेणु माधव का बुधवार दोपहर निधन हो गया. वेणु पिछले कुछ समय से लिवर संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे थे. वेणु अपने इलाज के लिए पिछले दो हफ्ते से हॉस्पिटल में भर्ती थे. उन्हें सिकंदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था. वह सिर्फ 39 साल के थे. 170 से ज़्यादा फिल्मों में काम कर चुके वेणु माधव पिछले कुछ सालों से फिल्मों से दूर थे.

वेणु ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मिमिक्री आर्टिस्ट की थी. उन्हें फिल्मों में पहला मौका मिला 1996 में आई फिल्म ‘सम्प्रदायम’ में. इस रोल की लंबाई ज़्यादा नहीं थी लेकिन वेणु अपने कॉमिक स्किल्स के लिए नोटिस किए गए. तब से शुरू हुआ उनका सफर 2016 तक ज़ारी रहा. इस दौरान उन्होंने ‘आदि’, ‘वासु’, ‘सिम्हाद्री’, ‘छत्रपति’, ‘पोकिरी’, ‘किक’ ‘नायक’ और ‘रुद्रमादेवी’ जैसी फिल्मों में काम किया.

उन्होंने अपने करियर में तेलुगु के अलावा इक्का-दुक्का तमिल फिल्मों में भी काम किया है. उनकी आखिरी फिल्म 2016 में रिलीज़ हुई ‘डॉ. परमानंदैया स्टूडेंट्स’थी. वेणु माधव का लगाव फिल्मों के अलावा राजनीति से भी था. वो तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) से लगातार जुड़े रहे. पिछले साल तेलंगाना में हुए चुनाव में उन्होंने कोडाड विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए नॉमिनेशन भी फाइल कर दी थी. लेकिन चुनाव नहीं लड़ पाए. चुनाव प्रचार में उन्होंने टीडीपी की खूब मदद की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola