”तारक मेहता” में सोनू की भूमिका में पलक

Updated:
विज्ञापन

लोकप्रिय धारावाहिक ‘तारक मेहता’ में भिड़े और माधवी की बेटी ‘सोनू’ के किरदार में पलक सिधवानी एंट्री ले रही हैं. अब तक की कहानी में सोनू अपनी पढ़ाई के लिए घर से दूर रहती है, जो अब वो अपने माता-पिता को सरप्राइज देने के लिए गोकुलधाम सोसायटी वापस आ रही है. पिछले दिनों शो में […]

विज्ञापन

लोकप्रिय धारावाहिक ‘तारक मेहता’ में भिड़े और माधवी की बेटी ‘सोनू’ के किरदार में पलक सिधवानी एंट्री ले रही हैं. अब तक की कहानी में सोनू अपनी पढ़ाई के लिए घर से दूर रहती है, जो अब वो अपने माता-पिता को सरप्राइज देने के लिए गोकुलधाम सोसायटी वापस आ रही है. पिछले दिनों शो में सोनू की झलकियां दिखी थीं, जिसमें वह फोन पर अपने माता-पिता को सरप्राइज देने के लिए टप्पू सेना की मदद मांग रही है.

विज्ञापन

चाइल्ड एक्ट्रेस पलक कहती हैं- ”मैं इस लोकप्रिय शो का हिस्सा बन कर बहुत उत्साहित हूं. मैं नीला टेलीफिल्म्स, खासकर असीत सर की आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और सोनू के किरदार के लिए चुना. मैं खुद बचपन से यह शो देखती आयी हूं. अब यकीन नहीं हो रहा कि मैं भी अब इस शो में हूं और मैं भी लोगों को हंसाऊंगी. मैं सोनू के किरदार में ढलने की पूरी कोशिश करूंगी और टप्पू सेना तथा गोकुलधाम सोसायटी का हिस्सा बन जाऊंगी.”

बता दें कि हाल में 20 अगस्त को इस शो ने 2800 ‘हैप्पीसोड्स’ पूरे कर लिये हैं और 28 जुलाई को 12वें वर्ष में प्रवेश लिया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola