ePaper

खेसारी लाल यादव संग सपना चौधरी का धमाकेदार डांस... VIDEO

Updated at : 26 Jul 2019 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
खेसारी लाल यादव संग सपना चौधरी का धमाकेदार डांस... VIDEO

जानीमानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे भोजपुरी के सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव संग डांस करती नजर आ रही हैं. दोनों भोजपुरी गाने पर जबरदस्‍त डांस करते नजर आ रहे हैं. दोनों के डांस स्‍टेप्‍स और मूव्‍य […]

विज्ञापन

जानीमानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे भोजपुरी के सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव संग डांस करती नजर आ रही हैं. दोनों भोजपुरी गाने पर जबरदस्‍त डांस करते नजर आ रहे हैं. दोनों के डांस स्‍टेप्‍स और मूव्‍य तारीफ करने के लायक हैं.

वीडियो में सपना चौधरी जहां ऑरेंज सूट में नजर आ सकती हैं वहीं खेसारी लाल वे ब्‍लैक टीशर्ट पहना हुआ है. खेसारी भी अपनी एक्टिंग, डांसिंग और सिगिंग के लिए जाने जाते हैं. वहीं सपना भी सपना चौधरी अपने बोल्‍ड और बिंदास अंदाज के‍ लिए जानी जाती हैं.

https://www.instagram.com/p/B0Ld4r_hwBi/

बता दें कि, हाल ही में सपना चौधरी भाजपा में शामिल हुई हैं. लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के लिए प्रचार भी किया था.बता दें कि सपना चौधरी की राजनीति में आने की अटकलें लोकसभा चुनाव से पहले होने लगी थी.

टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना चौधरी अपने मेकओवर को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं. अक्‍सर सलवार-कमीज में नजर आनेवाली सपना चौधरी अब वेस्‍टर्न लुक में नजर आती हैं. वे अक्‍सर फोटोशूट करवाती रहती है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola