ePaper

''बिना छाती पीटे भी आप देशभक्त हो सकते हैं...''

Updated at : 28 Mar 2019 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
''बिना छाती पीटे भी आप देशभक्त हो सकते हैं...''

मुंबई : फिल्मकार रॉबी ग्रेवाल ने कहा कि उनकी आने वाली जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ (रॉ) में उन्होंने अपनी बात को रखने के लिए अंध-राष्ट्रभक्ति का सहारा नहीं लिया है. इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने जासूस की भूमिका निभायी है. निर्देशक ने कहा कि फिल्म में पाकिस्तान के अधिकारियों को ‘खराब व्यक्ति’ […]

विज्ञापन

मुंबई : फिल्मकार रॉबी ग्रेवाल ने कहा कि उनकी आने वाली जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ (रॉ) में उन्होंने अपनी बात को रखने के लिए अंध-राष्ट्रभक्ति का सहारा नहीं लिया है.

इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने जासूस की भूमिका निभायी है. निर्देशक ने कहा कि फिल्म में पाकिस्तान के अधिकारियों को ‘खराब व्यक्ति’ के रूप में पेश नहीं किया गया है, जैसा कि देशभक्ति पर बनी फिल्मों में प्राय: पेश किया जाता है.

निर्देशक ने कहा, अंध-राष्ट्रभक्ति और देशभक्ति दो अलग अलग चीजें हैं. यह अंध-राष्ट्रभक्ति पर आधारित फिल्म नहीं है. आप छाती पीटे बिना भी बेहतर राष्ट्रभक्त हो सकते हैं.

इस फिल्म के निर्माण के पीछे मेरी कोशिश है कि आपको भारतीय होने पर गर्व हो. रॉबी ने कहा कि लोगों को देश के लिए प्रेम का एहसास कराने के लिए ‘शोर’ मचाने की कोई आवश्यकता नहीं है और फिल्मकार को उस बात को पकड़ना चाहिए जिससे लोगों को इसका अहसास कराया जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola