पुनीत पाठक बने ‘खतरों के खिलाड़ी 9” के विजेता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : कॉरियोग्राफर-अभिनेता पुनीत पाठक ‘खतरों के खिलाड़ी’ एडवेंचर-रियलिटी शो के नौवें सीजन के विजेता बने हैं. ग्रांड फिनाले में पुनीत का मुकाबला आदित्य नारायण और रिद्धिमा पंडित से था . पुनीत ने एक बयान में कहा, ‘‘ कोई भी चीज मुझे आसानी से नहीं मिली है. यह जीत मेरे कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और […]
विज्ञापन
मुंबई : कॉरियोग्राफर-अभिनेता पुनीत पाठक ‘खतरों के खिलाड़ी’ एडवेंचर-रियलिटी शो के नौवें सीजन के विजेता बने हैं. ग्रांड फिनाले में पुनीत का मुकाबला आदित्य नारायण और रिद्धिमा पंडित से था . पुनीत ने एक बयान में कहा, ‘‘ कोई भी चीज मुझे आसानी से नहीं मिली है. यह जीत मेरे कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और खुद में विश्वास का परिणाम है.
खतरों के खिलाड़ी9 का विजेता होने का एहसास काफी अच्छा है.” उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘एक ऐसे शो का विजेता होना जो अपने प्रतिभागियों को अपने डर का सामना करने और उससे उबरने का रास्ता दिखाता है, इससे आत्मविश्वास काफी बढ़ता है.” कलर्स चैनल पर आनेवाले इस शो की मेजबानी रोहित शेट्टी ने किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










