ePaper

रजनीकांत को अपने फैन्स पर कितना भरोसा है?

Updated at : 26 Oct 2018 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
रजनीकांत को अपने फैन्स पर कितना भरोसा है?

चेन्नई : तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने शुक्रवार को कहा कि कोई ताकत उनके प्रशंसकों को उनसे अलग नहीं कर सकती और साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों से सच्चाई के रास्ते पर चलने की अपील की. रजनी मक्कल मंडराम (आरएमएम) के सदस्यों से हुई अपनी बातचीत का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यह […]

विज्ञापन

चेन्नई : तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने शुक्रवार को कहा कि कोई ताकत उनके प्रशंसकों को उनसे अलग नहीं कर सकती और साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों से सच्चाई के रास्ते पर चलने की अपील की.

रजनी मक्कल मंडराम (आरएमएम) के सदस्यों से हुई अपनी बातचीत का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यह भले ही कड़वा हो सकता है, पर सच है. आरएमएम उनकी राजनीतिक पार्टी का अग्रणी मंच है.

उन्होंने एक बयान में कहा, मैं ऐसे प्रशंसक पाकर खुश हूं. कोई ताकत हमें एक-दूसरे से अलग नहीं कर सकती. हम जिस भी पथ पर चलें, यह सच्चाई का होना चाहिए.

मंगलवार को आरएमएम के बारे में उनकी टिप्पणी पर, फिल्म अभिनेता ने कहा कि उन्होंने मंच के बारे में कुछ तथ्यों का विस्तृत विवरण हासिल किया है. उन्होंने कहा, वह भले ही कड़वा हो सकता है, पर मैं सत्य और सही के साथ खड़े होने के लिए आपका शुक्रगुजार हूं. भगवान हमारा साथ देगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola