रॉब करदाशियां को फिर से मिलेगी उनकी खूबसूरत काया

Updated at : 04 Jun 2014 12:54 PM (IST)
विज्ञापन
रॉब करदाशियां को फिर से मिलेगी उनकी खूबसूरत काया

लॉस एंजिलिस : रॉब करदाशियां के प्रशिक्षक जी. पीटरसन का कहना है कि रॉब अपनी खूबसूरत काया वापस पाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं.ई ऑनलाइन की खबर के अनुसार, पीटरसन ने कहा कि 27 वर्षीय टीवी कलाकार रॉब एक अच्छे इंसान हैं और अपनी व्यस्तता के बावजूद वे जिम की समय-सारणी का पालन […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : रॉब करदाशियां के प्रशिक्षक जी. पीटरसन का कहना है कि रॉब अपनी खूबसूरत काया वापस पाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं.ई ऑनलाइन की खबर के अनुसार, पीटरसन ने कहा कि 27 वर्षीय टीवी कलाकार रॉब एक अच्छे इंसान हैं और अपनी व्यस्तता के बावजूद वे जिम की समय-सारणी का पालन बेहतर ढंग से कर रहे हैं. पीटरसन ने कहा, ‘‘वह एक अच्छा लडका है. रॉब बास्केट बॉल का बहुत अच्छा खिलाडी, एक गंभीर धावक और एथलीट रहा है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि रॉब का बस चलता तो वह रोज जिम आता. वह कई शोज को अपनी आवाज दे रहा है, एक शो में काम कर रहा है, इसके अलावा उसके कई उद्यम भी चल रहे हैं. कहने का मतलब है कि वह बहुत व्यस्त है.’’पीटरसन ने अभ्यास के मामले में करदाशियां की दृढता और प्रतिबद्धता की भी तारीफ की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola