पति संग ग्रीस में छुट्टियां मना रही हैं ”नागिन” एक्‍ट्रेस अनीता हंसनदानी, शेयर की बोल्‍ड तसवीरें

Updated:
विज्ञापन
पति संग ग्रीस में छुट्टियां मना रही हैं ”नागिन” एक्‍ट्रेस अनीता हंसनदानी, शेयर की बोल्‍ड तसवीरें

‘नागिन 3’ में विष का किरदार निभानेवाली अनीता हंसनदानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वे इनदिनों अपने पति रोहित रेड्डी के साथ ग्रीस में छुट्टियां मना रही हैं. उन्‍होंने इस वेकेशन की कुछ तसवीरें शेयर की है जिसमें वे अपने पति के साथ रोमांटिक पोज देती दिख रही हैं. वहीं कुछ फोटोज में अनीता […]

विज्ञापन

‘नागिन 3’ में विष का किरदार निभानेवाली अनीता हंसनदानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वे इनदिनों अपने पति रोहित रेड्डी के साथ ग्रीस में छुट्टियां मना रही हैं. उन्‍होंने इस वेकेशन की कुछ तसवीरें शेयर की है जिसमें वे अपने पति के साथ रोमांटिक पोज देती दिख रही हैं. वहीं कुछ फोटोज में अनीता बोल्‍ड नजर आ रही हैं. अनीता इनदिनों टीवी शो ‘नागिन 3’ में नजर आ रही हैं. बता दें कि अनीता अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी जानी जाती हैं.

अनीता ने ‘नागिन’ से पहले टीवी शो ‘ये है मोहब्‍बतें’ में शगुन का किरदार निभाकर लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है. वे सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और उनकी तसवीरें सामने आते ही वायरल हो जाती है.

दोनों की तसवीरें बेहद क्‍लासिक और रोमांटिक लग रही है. हाल ही में अनीता ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे फोटोशूट के बीच में पुशअप्‍स करती नजर आई थीं. अनीता ने कैप्‍शन में लिखा था,’ दिन में एक बार पुशअप्‍स करने से आप स्‍वस्‍थ रहते हैं, अब रोहित रेड्डी की बीवी हूं तो ये बनता है.’ इस वीडियो को बेहद पसंद किया गया था.

अनीता और रोहित दोनों ही अपने हेल्‍थ को लेकर बेहद कॉन्शियस रहते हैं. अक्‍सर दोनों की जिम करते हुए फोटोज वायरल होती है. बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात भी जिम में ही हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola