सेमीफाइनल में हारने के बाद बोले बेल्जियम के कोच किस्मत ने हमारा साथ नहीं दिया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पीटसबर्ग : बेल्जियम के कोच राबर्तो मार्तिनेज ने फ्रांस के हाथों विश्व कप सेमीफाइनल में एक गोल से मिली हार के बाद कहा कि तकदीर ने उनकी टीम का साथ नहीं दिया. मार्तिनेज ने कहा ,‘ यह काफी कड़ा मुकाबला था. इसमें कोई बड़े निर्णायक पल नहीं आये. एक एक खराब पल ने सब कुछ […]

विज्ञापन


पीटसबर्ग :
बेल्जियम के कोच राबर्तो मार्तिनेज ने फ्रांस के हाथों विश्व कप सेमीफाइनल में एक गोल से मिली हार के बाद कहा कि तकदीर ने उनकी टीम का साथ नहीं दिया. मार्तिनेज ने कहा ,‘ यह काफी कड़ा मुकाबला था. इसमें कोई बड़े निर्णायक पल नहीं आये. एक एक खराब पल ने सब कुछ बदल दिया. ‘

विज्ञापन

उन्होंने कहा ,‘फ्रांस के डिफेंस को श्रेय जाता है जिसने हमें इतने मूव के बावजूद गोल नहीं करने दिया. हमारी किस्मत ने साथ नहीं दिया. बस यही फर्क था.’ उन्होंने कहा ,‘ इस हार के बावजूद मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है, मैं फ्रांस को बधाई देता हूं और फाइनल के लिए शुभकामना भी.’ बेल्जियम ने क्वार्टर फाइनल में खिताब की प्रबल दावेदार ब्राजील को हराया था.

FIFA World Cup : दूसरा सेमीफाइनल आज, फाइनल का टिकट कटाने उतरेगा इंग्लैंड, चौंका सकता है क्रोएशिया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola