कर्नाटक में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक, रोड शो के दौरान गाड़ी में फेंका गया मोबाइल

कर्नाटक के मैसूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब रोड शो कर रहे थे, तब अचानक एक मोबाइल फोन उनके वाहन के बोनट में आकर गिरा. जिसके बाद पीएम की सुरक्षा में तैनात एसपीजी के जवानों ने फौरन मोबाइल को वाहन से दूर किया गया.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक की खबर सामने आ रही है. मैसूर में रोड शो के दौरान प्रचार के लिए विशेष रूप से तैयार वाहन में जब पीएम मोदी सवार थे, उसी समय मोबाइल फोन फेंका गया.
एसपीजी के जवानों ने फौरन मोबाइल फोन को पीएम के वाहन से दूर किया
कर्नाटक के मैसूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब रोड शो कर रहे थे, तब अचानक एक मोबाइल फोन उनके वाहन के बोनट में आकर गिरा. जिसके बाद पीएम की सुरक्षा में तैनात एसपीजी के जवानों ने फौरन मोबाइल को वाहन से दूर किया गया.
बीजेपी महिला कार्यकर्ता से उत्साह में फोन हाथ से गिरा
पुलिस के अनुसार, रोड शो के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महिला कार्यकर्ता से ‘उत्साह’ में फोन हाथ से गिर गया, हालांकि उसने किसी दुर्भावना से ऐसा नहीं किया. फोन गाड़ी के बोनट पर गिरकर नीचे गिर गया. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) आलोक कुमार ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एसपीजी के सुरक्षा घेरे में थे. महिला (जिसका फोन प्रधानमंत्री के वाहन पर गिर गया था) भाजपा कार्यकर्ता थी. एसपीजी के लोगों ने बाद में फोन उसे वापस कर दिया. उन्होंने कहा, उत्साह में यह फेंका गया और महिला की कोई गलत मंशा नहीं थी. हालांकि हम महिला का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.
Also Read: कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने दी पीएम मोदी को चुनौती, कहा- क्या दौड़ सकते हैं उनके साथ ?
#WATCH | Security breach seen during Prime Minister Narendra Modi’s roadshow, a mobile phone was thrown on PM’s vehicle. More details awaited. pic.twitter.com/rnoPXeQZgB
— ANI (@ANI) April 30, 2023
पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ी लोगों की भीड़
यह घटना तब हुई जब मैसुरु-कोडागु के सांसद प्रताप सिम्हा और पूर्व मंत्रियों के एस ईश्वरप्पा और एस ए रामदास के साथ प्रधानमंत्री मोदी सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में एकत्र लोगों की तरफ हाथ हिला रहे थे.
कर्नाटक में पीएम मोदी ने दो दिन में 6 जनसभाओं को किया संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में अपने दो दिवसीय चुनाव प्रचार को संपन्न करते हुए रविवार को मैसुरू में विशाल रोड शो किया. प्रधानमंत्री ने दो दिन में छह जनसभाओं को भी संबोधित किया. वार्षिक मैसुरू दशहरा के अंतिम दिन लोकप्रिय ‘जम्बू सावरी’ के बीच प्रधानमंत्री का रोड शो शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरा. गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा की 224 सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और मतगणना 13 मई को होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










