Karnataka Election 2023: जेपी नड्डा बोले- कांग्रेस का मतलब करप्शन, सीएम बोम्मई के समर्थन में किया रोड शो

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 19 Apr 2023 2:27 PM

विज्ञापन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के समर्थन में रोड शो किया. जिसमें समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली. शिगगांव में आयोजित रैली के संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, मैं यहां सभी से विकास के लिए मतदान करने की अपील करने आया हूं.

विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज शिगगांव में एक रैली को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. नड्डा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के समर्थनल में रोड शो किया. इस दौरान कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप और अन्य भाजपा नेता शामिल रहे.

कांग्रेस का मतलब करप्शन : नड्डा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, कांग्रेस का मतलब कमीशन, करप्शन और अपराधीकरण है.

नड्डा ने बसवराज बोम्मई के समर्थन में किया रोड शो, विकास के लिए मांगा वोट

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के समर्थन में रोड शो किया. जिसमें समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली. शिगगांव में आयोजित रैली के संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, मैं यहां सभी से विकास के लिए मतदान करने की अपील करने आया हूं. उन्होंने कहा, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश में विकास की गंगा बहा रही है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार बसवराज बोम्मई और अभिनेता किच्चा सुदीप ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार बसवराज बोम्मई ने भी रोड़ शो किया.

Also Read: Karnataka Election 2023: बीजेपी नेता केएस ईश्वरप्पा ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, जेपी नड्डा को दी जानकारी

कर्नाटक चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई बुधवार को अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं. नामांकन से पहले उन्होंने रोड शो किया. मालूम हो बीजेपी ने बसवराज को शिगगांव सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. इधर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के खिलाफ शिगगांव सीट पर मोहम्मद युसूफ सवानूर को उम्मीदवार बनाया है.

कर्नाटक को आगे बढ़ाने का एक रास्ता : नड्डा

कर्नाटक के शिगगांव में रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, कुछ देर बाद बोम्मई साहब विधानसभा के लिए अपना नामांकन भरेंगे, यह नामांकन मात्र MLA का नहीं बल्कि यह कर्नाटक को आगे बढ़ाने का एक रास्ता है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola