ePaper

WB Board 10th Result by Digilocker: पश्चिम बंगाल 10वीं का रिजल्ट डिजिलाॅकर से कैसे देखें? ये है आसान तरीका

Updated at : 02 May 2025 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
WB Board 10th Result by Digilocker

WB Board 10th Result by Digilocker

WB Board 10th Result by Digilocker: 2025 अब डिजिलॉकर (DigiLocker) के ज़रिए भी देखा जा सकता है. छात्र अपना मोबाइल नंबर और OTP डालकर लॉगिन करें, फिर "West Bengal Board" चुनें और कक्षा 10 की मार्कशीट विकल्प पर क्लिक करें. कुछ ही सेकंड में आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी. यह तरीका आसान, तेज और सुरक्षित है.

विज्ञापन

WB Board 10th Result by Digilocker: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 थोड़ी ही देर में आने वाला है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट के लिए अलावा डिजीलॉकर (DigiLocker) से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. छात्र यहां अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट डिजिटल फॉर्मेट में भी देख सकते हैं. अगर ऑफिशियल वेबसाइट काम नहीं कर रही हो या बार-बार क्रैश हो रही हो तो डिजीलॉकर एक बेहतरीन विकल्प है. यहां रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सिर्फ अपना मोबाइल नंबर और आधार से जुड़ा लॉगिन करना होता है. इस आर्टिकल में डिजिलाॅकर से अपना रिजल्ट (WB Board 10th Result by Digilocker) देखने के आसान तरीके जानें.

डिजिलॉकर से WBBSE 10वीं बोर्ड परिणाम 2025 कैसे देखें?

  • पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्र भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई डिजिलॉकर सुविधा के माध्यम से भी अपने कक्षा 10 के परिणाम (WB Board 10th Result by Digilocker) देख सकते हैं.
  • digilocker.gov.in पर जाएं
  • अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें
  • ‘जारी किए गए दस्तावेज’ सेक्शन पर जाएं
  • WBBSE सेलेक्ट करें और अपनी कक्षा 10 की मार्कशीट डाउनलोड करें.

यह भी पढ़ें- WBBSE Madhyamik 10th Result 2025 Live Updates: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट थोड़ी देर में, यहां सबसे पहले पाएं मार्कशीट

पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें? (WBBSE Madhyamik 10th Result 2025)

पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें? (WBBSE Madhyamik 10th Result 2025) देखने के स्टेप्स इस प्रकार हैं-

  • आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट wbresults.nic.in या wbbse.wb.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए “West Bengal Madhyamik Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी जन्म तिथि और रोल नंबर ठीक उसी तरह दर्ज करें जैसे आपके एडमिट कार्ड पर लिखा है.
  • फिर सबमिट या View Result बटन पर क्लिक करें और अपनी मार्कशीट स्क्रीन पर देखें.
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसकी एक प्रिंट आउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- WB Board 10th Result 2025: वेबसाइट डाउन होने पर पश्चिम बंगाल 10वीं का रिजल्ट कैसे देखें? करना होगा ये काम

SMS से कैसे चेक करें WB Board 10वीं का रिजल्ट? (WB Board 10th Result 2025)

  • रिजल्ट चेक करने के लिए WBBSE ने एसएमएस सुविधा दी है.
  • WB 10<रोल नंबर> लिखकर 56070 या 56263 पर भेजें.
  • रिजल्ट आपके मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा.
विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola