तमिलनाडु की बेटी बनीं UPSC में महिला टॉपर, इस मंदिर को लेकर इंटरव्यू में पूछा गया था सवाल

UPSC Topper: राजेश्वरी सुवे एम (PC-Social Media)
UPSC Topper: तमिलनाडु की रहने वाली राजेश्वरी ने UPSC परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल की है. उन्होंने लगातार मेहनत के दम पर UPSC में दूसरी रैंक हासिल की है. वे इस बार के रिजल्ट में टॉप 5 में आने वाली पहली महिला बन गई हैं.
UPSC Topper: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में दूसरी रैंक पर इस बार महिला ने बाजी मारी है. हम बात कर रहे हैं राजेश्वरी सुवे एम की, जिन्होंने 7 सालों की लंबे संघर्ष के बाद UPSC परीक्षा में सफलता हासिल की. इसी के साथ राजेश्वरी यूपीएससी सीएसई 2026 के रिजल्ट में टॉप 5 में जगह बनाने वाली इकलौती महिला कैंडिडेट बन गईं. आइए, जानते हैं राजेश्वरी की सक्सेस स्टोरी (Success Story), जिन्होंने यूपीएससी में सफलता हासिल करके इतिहास रच दिया है.
कहां की रहने वाली हैं राजेश्वरी?
राजेश्वरी मूल रूप से तमिलनाडु के मदुरै की रहने वाली हैं. उनके पिता बिजनेसमैन हैं और उनकी मां मैथ्स की प्रोफेसर हैं. वहीं उनके भाई MBBS कर रहे हैं. एक इंटरव्यू के दौरान जब राजेश्वरी से पूछा गया कि यूपीएससी उनके लिए किसी इत्तेफाक जैसा है या प्लान्ड सफलता है तो उन्होंने कहा कि इस परीक्षा को पास करने के लिए मैंने लगातार मेहनत की है.
कहां से हुई पढ़ाई-लिखाई?
राजेश्वरी सुवे एम ने साल 2018 में अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की. यूपीएससी से पहले उन्होंने टीएनपीएससी (TNPSC) ग्रुप-I परीक्षा में भी टॉप किया था और वर्तमान में वह डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं.
मंदिर को लेकर पूछा गया सवाल
राजेश्वरी से UPSC मॉक इंटरव्यू में तमिलनाडु के कल्चर और मंदिर को लेकर कई सवाल पूछे गए, जिसमें से एक मीनाक्षी टेंपल से जुड़ा सवाल था. साथ ही उनसे डिप्टी कलेक्टर होने के नाते कुछ सिचुएशन बेस्ड सवाल भी पूछे गए थे. राजेश्वरी से पूछा गया कि डिप्टी कलेक्टर की क्या भूमिका (Roles of Deputy Collector) होती है. वहीं उनसे पूछा गया था कि आजादी के बाद भारत में कौन -कौन से बड़े सामाजिक बदलाव आए. इस पर राजेश्वरी ने कहा कि गरीबी रेखा में बदलाव हुआ है, भुखमरी की समस्या पर भी भारत ने काबू पाया है और साथ ही हर फील्ड में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है.
टॉप 5 में आने वाली इकलौती महिला बनीं
यूपीएससी ने 6 मार्च 2026 को सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है. इस बार कुल 958 कैंडिडेट्स सफल हुए हैं. इनमें से टॉप 5 में आने वाली राजेश्वरी पहली महिला हैं. ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने वाले अनुज अग्निहोत्री हैं.
यह भी पढ़ें- समस्तीपुर के लाल ने किया कमाल! पहले IIT से गोल्ड मेडल फिर UPSC में लहराया परचम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










